वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 समाप्त होने वाला हैं। इस टूर्नामेंट में सिर्फ अब नाकआउट मैच ही रह गए हैं। जिसके बाद चैंपियन का पता चल जायेगा। फैंस सबकॉंटिनेंट में हो रहे इस टूर्नामेंट का भरपूर आनंद ले रहे हैं। लेकिन अब इस मल्टीनेशनल इवेंट का सबसे बड़ा सेमीफाइनल मुकाबला होने जा रहा है, जो कि मेज़बान देश भारत और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। 30 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

कैसी रहने वाली है डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी की पिच

Dr DY Patil Cricket Academy Pitch Report
Dr DY Patil Cricket Academy Pitch Report

मल्टीनेशनल इवेंट में चाहे ऑस्ट्रेलिया की मेंस टीम हो या वीमेंस टीम, हर बार भारतीय टीम को परेशान करती आई है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में 30 अक्टूबर को खेला जाएगा।

डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी की पिच के बारे में बात करें, तो यहाँ पर तेज़ गेंदबाज़ों को शुरू में काफी मदद मिलती है। यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री भी छोटी है, जिसके चलते बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। पहली पारी में गेंद पुरानी होने के बाद वह बल्ले पर अच्छे से नहीं आती है, जिससे बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत आती है।

यह ग्राउंड समुद्र के पास बसा है जिसकी वजह से सी ब्रीज़ का फायदा तेज़ गेंदबाज़ों को मिलता है। और वो पॉवरप्ले में गेंद को काफी स्विंग कराते हैं। लेकिन एक बार जब गेंद पुरानी हो जाती हैं तो फिर यहाँ करना काफी आसान होता हैं। यहाँ पर सेकंड इन्निंग्स के दौरान ड्यू भी आती हैं इसलिए यहाँ पार्ट चैसिंग और सरल हो जाती हैं।

कैसा रहने वाला है आज यहां मौसम

इंडिया और पाकिस्तान वीमेंस के बीच मुकाबले में मौसम काफी अच्छा रहने वाला है। अगर मौसम की बात की जाए, तो दिन के समय तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 22 डिग्री तक रह सकता है। वहीं अगर उमस की बात की जाए, तो वह काफी ज़्यादा रहने वाली है, जो कि लगभग 80 प्रतिशत रह सकती है। जबकि, इस मैच में बारिश के चांस बहुत ज्यादा हैं जो कि लगभग 76 परसेंट हैं जिसकी वजह से इस मुकाबले में रिजर्व डे भी रखा गया हैं।

क्या कहते हैं इस ग्राउंड पर आंकड़े?

नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में अब तक वीमेंस क्रिकेट में 3 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें 1 बार टोटल डिफेंड करने वालीा और 1 बार चेस करने वाली टीम ने जीत दर्ज की 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

वहीं अगर इस मैदान पर औसत स्कोर की बात की जाए, तो वीमेंस क्रिकेट में यह (252) है। वहीं हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह इंडिया वीमेंस (340/3 बनाम न्यूज़ीलैंड) ने बनाया था। इस मैदान पर लोवेस्ट स्कोर भी बांग्लादेश वीमेंस के नाम है, जो उन्होंने (195/9 बनाम श्रीलंका) इसी साल वर्ल्ड कप में बनाया था।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इंडिया वीमेंस ने अब तक नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में 2 वनडे मैच नहीं खेले है। जिसमें 1 में जीत दर्ज की हैं और 1 मैच रद्द हो गया था। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक यहाँ पर एक भी मैच नहीं खेला है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version