साल 2026 की पहली भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के साथ ही टीम इंडिया नए साल के अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस सीरीज के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों के नाम सामने आ चुके हैं। बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति ने शनिवार, 3 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। उम्मीद के अनुसार शुभमन गिल फिट होकर टीम में लौट आए हैं और एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, मोहम्मद सिराज ने भी टीम में वापसी की है, जबकि नीतीश रेड्डी ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीतते हुए टीम में जगह बनाई है।

शनिवार को सेलेक्शन कमेटी ने किया स्क्वाड का चयन

शनिवार को बीसीसीआई की चयन समिति ने ऑनलाइन बैठक के जरिए इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया। उम्मीद के अनुसार, टीम में अधिकांश वही खिलाड़ी शामिल हैं जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में खेले थे। हालांकि, इस बार टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई है और वह एक बार फिर केएल राहुल से कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे ODI मैच में 83 गेंदों में 105 रन बनाए जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। लेकिन इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी इनको न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई है

भारत की ODI स्क्वाड :

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल

नोट: श्रेयस अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई सीओई से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर है।

IND vs NZ: वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 11 जनवरीः पहला वनडे, वडोदरा
  • 14 जनवरीः दूसरा वनडे, राजकोट
  • 18 जनवरीः तीसरा वनडे, इंदौर

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version