Tuesday, February 17

IPL 2025: अभी आईपीएल 2025 (IPL 2025) को शुरू होने में काफी समय पड़ा हुआ है। लेकिन अभी से ही इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के सीजन की चर्चाएं शुरू हो गई है। इस बार आईपीएल 2025 के सीजन से पहले ही मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाने वाला है। वहीं इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर अभी से ही सभी टीमों ने अपनी माथापच्ची करनी शुरू कर दी है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 में इन मैच विनर खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी, पिछले सीजन से थे बाहर
image source : X

वहीं इस बार होने वाले आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की टीमें भी इस बार बदल सकती है। वहीं इस बार उन सभी पर पैसों की भी बरसात हो सकती है। अब हम आपको बताने वाले है आईपीएल 2025 (IPL 2025) में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके उन 6 दिगग्ज खिलाड़ियों के बारे में , जो इस बार इस सीजन में धमाल मचाते हुए आएंगे नजर।

IPL 2025 वीराट कोहली :-

Virat Kohli
image source : X

इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को चैंपियन बनाने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। इसके अलावा किंग कोहली शुरू से ही आरसीबी का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल में अभी तक खेलते हुए विराट कोहली ने 252 मैचों में 131.97 की स्ट्राइक रेट से 8004 रन बनाए है। वहीं विराट कोहली अभी तक आईपीएल के टॉप स्कोरर भी हैं। वहीं इस बार टी20 संन्यास के बाद कोहली पहली बार आईपीएल खेलते नजर आएंगे।

IPL 2025 रोहित शर्मा :-

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन में इस 1 खिलाड़ी के लिए अपना पूरा पर्स खाली करने को तैयार हो जाएंगी 9 टीमें!, जानिए कौन है वो ?
image source : X

इस बार अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने भी भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जितवाने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके अलावा रोहित शर्मा काफी लम्बे समय से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। वहीं रोहित शर्मा ने आईपीएल में अभी तक कुल 257 मैचों खेलते हुए 131.14 की स्ट्राइक रेट से 6628 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वह अभी तीसरे नंबर पर मौजूद है। इस बार वह भी अपने सन्यास के बाद पहली बार आईपीएल खेलने उतरेंगे।

IPL 2025 रवींद्र जडेजा :-

Ravindra Jadeja
Photo Source: Social Media

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैंपियन बनने के बाद टी20 फॉर्मेट से सन्यास ले लिया था। रवींद्र जडेजा अभी आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हैं। तभी तो जडेजा ने अभी तक आईपीएल में खेलते हुए 240 मैचों में 129.72 की स्ट्राकइ रेट से 2959 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल में खेलते हुए उन्होंने 160 विकेट भी चटकाए हैं। इस बार वह भी अपने सन्यास के बाद पहली बार आईपीएल खेलने उतरेंगे। क्यूंकि ऐसी पूरी उम्मीद है कि सीएसके उनको रिटेन करेगी।

IPL 2025 एमएस धोनी :-

MS Dhoni 5 Records
image source : X

एमएस धोनी का नाम भारत के सबसे सफल कप्तानों में लिया जाता है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। तभी तो इसके बाद से ही वह सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। आईपीएल में खेलते हुए धोनी ने 264 मैचों में 137.54 की स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं। अभी वह आईपीएल में टॉप स्कोरर की लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं। लेकिन इस बार यह देखना है कि धोनी आईपीएल 2025 में खेलते हैं की नहीं। लेकिन फिर भी सभी फैंस को उम्मीद है कि धोनी एक बार फिर यलो जर्सी में खलते हुए दिखाई देंगे।

IPL 2025 ट्रेंट बोल्ट :-

Trent Boult
image source : X

ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक है। तभी तो न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस मौजूदा समय में आईपीएल 2024 में ट्रेंट बोल्ट राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। इस बार भी पूरी उम्मीद है कि बोल्ट आईपीएल 2025 में भी इसी टीम के लिए ही खेलते हुए दिखाई देंगे।

IPL 2025 डेविड वॉर्नर :-

David Warner: After IPL, He Will Now Show His Talent in BBL, Has Said Goodbye to International Cricket
image source : X

डेविड वॉर्नर का नाम ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में लिया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ही इस फॉर्मेट से सन्यास ले लिया था। इसके अलावा जब वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साल 2016 में कप्तान थे तो तब उनकी कप्तानी में ही इस टीम ने आईपीएल का अपना पहला खिताब जीता था। इस मौजूदा समय में वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा है। वहीं सभी फैंस को पूरी उम्मीद भी है कि वार्नर आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं पैरा शूटर मोना अग्रवाल? पेरिस पैरालंपिक में कांस्य जीतकर बढ़ाया देश का मान

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version