एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में स्थित है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की स्थापना 1969 में हुई थी और यह भारत के सबसे पुराने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। यह कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के अंतर्गत आता है और इसका नाम बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एम चिन्नास्वामी के नाम पर रखा गया है।

यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। 1996 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। 2013 में सीरीज डिसाइडर में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी ग्राउंड पर डबल सेंचुरी मारी थी।

2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया ने बांग्लादेश को 1 रन से हराया था। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ पर किस तरह की पिच देखने को मिलती है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की बाउंड्री साइज और मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
नाम
MA Chidambaram Stadium
स्थान चेन्नई, इंडिया
स्थापना 1969
दर्शक क्षमता लगभग 50,000
पहला T20I मैच
पाकिस्तान बनाम इंडिया (2012)
पहला वनडे
श्रीलंका बनाम इंडिया (1982)
पहला टेस्ट
वेस्टइंडीज बनाम इंडिया (1974)
पहला IPLमैच
आरसीबी बनाम केकेआर (2008)
पवेलियन छोर
Pavilion End, BEML End
होम टीम
इंडिया, घरेलू टीमें
स्ट्रेट बाउंड्री 70–75 मीटर
स्क्वायर बाउंड्री 62–68 मीटर

M Chinaswammy Pitch Report

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बैटिंग पैराडाइज है। यहाँ पर बल्लेबाजी बहुत आसान सी लगती है। फ्लैट विकेट और हाई अल्टीट्यूड के चलते बॉल काफी ट्रैवल भी करती है। जिसके चलते यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

हालाँकि पिछले कुछ समय में यहाँ की विकेट बदली जरूर है, जिसमें शुरुआत में पावरप्ले में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग और अनइवन बाउंस होता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे प्रोग्रेस करता है, वैसे-वैसे बल्लेबाजी आसान होती जाती है।

रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस– टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

बैटिंग पैराडाइज।

एवरेज स्कोर- 163

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 169

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 150

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल रिकॉर्ड

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अब तक 100 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 53 मुकाबले चेज करने वाली टीम और 43 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। जबकि, 4 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए हैं।

टोटल मैच- 100

टोटल चेज करने वाली टीम की जीत- 53

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 43

हाईएस्ट स्कोर- 287/3 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

लोएस्ट स्कोर- 82/10 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

हाईएस्ट टोटल चेज- 186/3 डेक्कन चार्जर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 138/7 पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

FAQs

1. आईपीएल में एम चिन्नास्वामी में हाईएस्ट टोटल?

आईपीएल में एम चिन्नास्वामी में हाईएस्ट टोटल 287 रन है, जो कि एसआरएच ने आरसीबी के खिलाफ बनाया था।

2. आईपीएल में एम चिन्नास्वामी में लोवेस्ट टोटल?

आईपीएल में एम चिन्नास्वामी में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड बेंगलुरु के नाम है, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ मात्र 82 रन बनाए थे।

3. आईपीएल में एम चिन्नास्वामी में हाईएस्ट टोटल चेज?

आईपीएल में एम चिन्नास्वामी में हाईएस्ट टोटल चेज 186 रनों का है, जो कि डेक्कन चार्जर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया था।

4. आईपीएल में एम चिन्नास्वामी की विकेट किसके लिए मददगार है?

आईपीएल में एम चिन्नास्वामी की विकेट बैटिंग फ्रेंडली है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version