PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम को बढ़त हासिल हैं।

इस्लामाबाद यूनाइटेड PSL की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है। उन्होंने दो बार इस लीग को अपने नाम किया हैं तो वहीँ मुल्तान सुल्तांस सिर्फ एक बार चैंपियनशिप जीतने में सफल हुई हैं। जब भी इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस आमने सामने होते हैं तो मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।

क्योंकि दोनों के पास मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ी रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन सी टीम बाजी मार रही हैं।

PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस हेड टू हेड रिकॉर्ड

PSL इतिहास में इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच 18 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 में इस्लामाबाद ने तो 8 में मुल्तान सुल्तांस ने बाजी मारी हैं। इस तरह इस्लामाबाद और मुल्तान के हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस्लामाबाद यूनाइटेड आगे हैं।

कुल मैच: 18

इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत: 10

मुल्तान सुल्तांस की जीत: 8

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर

इन दोनों टीमों के बीच अब तक कई बड़े स्कोर देखने को मिले हैं।

इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मुल्तान सुल्तांस का सबसे बड़ा स्कोर: 232 रन

मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ इस्लामाबाद यूनाइटेड का सबसे बड़ा स्कोर: 228 रन

इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मुल्तान सुल्तांस का सबसे कम स्कोर: 91 रन

मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ इस्लामाबाद यूनाइटेड का सबसे कम स्कोर: 94 रन

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी

अगर कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस्लामाबाद यूनाइटेड को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ बढ़त हासिल है। इस्लामाबाद ने इन मुकाबलों में ज्यादा मैच जीते हैं और कई मौकों पर बेहतर प्रदर्शन किया है।

हालांकि, मुल्तान सुल्तांस भी मजबूत टीम रही है और उसने कई बार इस्लामाबाद यूनाइटेड को कड़ी चुनौती दी है। यही वजह है कि जब भी इस्लामाबाद और मुल्तान सुल्तांस आमने सामने होती हैं तो मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी हो जाता है और नतीजा आखिरी ओवर तक जा सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version