पाकिस्तान की टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की शुरुआत होने वाली हैं। इस बार यह लीग और भी बड़ी कराने की कोशिश की जा रही थी। जिसके चलते दो नयी टीमों को भी शामिल किया गया था लेकिन अफ़ग़ानिस्तान में किया गए हमले के बाद अफ़ग़ानिस्तान ने धमकी दी थी कि PSL में कुछ भी हो सकता हैं। इसलिए इसको सिर्फ दो स्टेडियम में ही सीमित कर दिया गया और इसके साथ ही फैंस की भी एंट्री नहीं होगी।

PSL की शुरुआत 26 मार्च से होनी हैं जिसके लिए सभी टीमें तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप PSL  2026 को इंडिया में कहाँ और कैसे लाइव देख सकते हैं।

PSL 2026 कब से कब तक खेला जाएगा?

PSL 2026 की शरूआत 26 मार्च को लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के मैच से होगी जो कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जायेगा। जबकि फाइनल मुकाबला 3 मई को लाहौर में ही खेला जायेगा।

PSL 2026 के मैच कहाँ खेले जाएंगे?

PSL 2026 के मैच 2 वेन्यू में खेले जाएंगे, जिसमें कराची और लाहौर शामिल हैं।

लाहौर– गद्दाफी स्टेडियम

कराची– नेशनल स्पोर्ट्स एरीना

PSL 2026 के मैच का फॉर्मेट?

PSL 2026 टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में नई प्रतिभाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देता है। इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 3 और शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

PSL 2026 का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

PSL 2026 के मैचों का प्रसारण पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी), ए स्पोर्ट्स, जियो सुपर, टेन स्पोर्ट्स, तमाशा और माइको नेटवर्क पर किया जाएगा।

PSL 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

PSL 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस टैपमैड ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

भारत में PSL 2026 लाइव कहाँ देखे?

भारत में PSL 2026 का लाइव प्रसारण नहीं किया जायेगा। दोनों देशों के बीच चल रहे हालिया रिश्तों के बाद पाकिस्तान ने भारत में मीडिया राइट्स देने से मना कर दिया था। इसलिए भारतीय फैंस PSL को लाइव नहीं देख सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version