Tuesday, February 17

मंगलवार 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर (IPL) के लिए ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इस दौरान कई खिलाड़ी अनलोल्ड रहे तो दूसरी तरफ कई खिलाड़ियों को उम्मीद से भी ज्यादा पैसे में खरीदा गया। इसके अलावा कई ऐसे गुमनाम व गरीब परिवारों के लड़के भी थे, जिनकी किस्मत आईपीएल ऑक्शन 2024 ने चमका दी। इसी कड़ी में हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात करने जा रहे हैं, जो एक पान वाले का बेटा है और उसको बेस प्राइज के 29 गुना ज्यादा रकम मिली।

शुभम बने करोड़पति

दरअसल, हम युवा खिलाड़ी शुभम दुबे की बात कर रहे हैं। आईपीएल ऑक्शन 2024 के बाद उनका नाम सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसके पीछे का कारण है, शुभम को आईपीएल 2024 के लिए में 5.80 रुपये की भारी-भरकम रकम मिलना। शुभम दुबे का बेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा गया था। इसके बाद जैसे ही ऑक्शन में उनके नाम की बोली लगी तो टीमों ने शुभम को अपनी-अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिलचस्पी दिखाई। आखिरकार राजस्थान रॉयल्स की टीम उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब हुई। राजस्थान ने उन्हें उनकी बेस प्राइज के 29 गुना ज्यादा रकम यानी कुल 5.80 करोड़ रुपये में खरीदा।


पान वाले का बेटा बना करोड़पति

शुभम का परिवार उनके बेटे की इस उपलब्धि के लिए काफी खुश नजर आया। बता दें कि शुभम एक निम्न परिवार से ताल्लुख रखते हैं। उनके पिताजी बद्रीप्रसाद नागपुर शहर के कमल चौक पर पान की दुकान चलाते हैं और इससे ही परिवार का पालन पोषण करते हैं। लेकिन आईपीएल ऑक्शन 2024 के बाद शुभम के परिवार की किस्मत बदल गई है और अब वो करोड़पति बन चुके हैं।

शुभम दुबे को घरेलू क्रिकेट में एक शानदार फिनिशर के रूप में जाना जाता है। इस वक्त वो बिदर्भ के लिए खेल रहे हैं। शुभम ने इसी साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने 187.28 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 221 रन बनाए थे। इसके अलवा लिस्ट ए क्रिकेट के 8 मैचों में शुभम ने 159 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 ऑक्शन से पहले इन तीन खिलाड़ियों ने की ‘दगाबाजी’

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version