IPL 2026 का आगाज इस बार 28 मार्च को होने जा रहा है। इस बार का पहला ओपनिंग मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस के बीच उत्साह देखा जा रहा है।
इस मैच में एक तरफ विराट कोहली, टीम डेविड, हेनरिच क्लासेन, ट्रेविस हेड और ईशान किशन जैसे बड़े सितारे मैदान में नजर आएंगे, तो वहीं दूसरी ओर कुछ नए युवा खिलाड़ियों को IPL में अपना पहला मैच खेलने का मौका भी मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो इस मुकाबले में डेब्यू कर सकते हैं।
3. मंगेश यादव
मध्य प्रदेश के युवा ऑलराउंडर मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुरुआत में बैकअप विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया हुआ था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उनके टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह बनने की संभावना बढ़ गई है।
यश दयाल के पूरे सीजन आईपीएल से बाहर होने की खबरों के बाद मंगेश के लिए मौका लगभग तय माना जा रहा है। वह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में आकर रन भी जोड़ सकते हैं, जिससे उनकी ऑलराउंड क्षमता टीम को बेहतर संतुलन देने में मदद कर सकती है।
2. जैकब डफी
न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ जैकब डफी इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक अहम विकल्प बनकर सामने आ सकते हैं। टीम ने उन्हें खास तौर पर अपनी गेंदबाज़ी यूनिट को मजबूत करने के उद्देश्य से शामिल किया है।
जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी और नुवान तुषारा को NOC न मिलने के बाद डफी को पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। अपनी सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग गेंदबाज़ी के लिए जाने जाने वाले डफी पावरप्ले में विकेट निकालने की काबिलियत रखते हैं, जो RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
1. ब्रायडन कार्स
इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स को इस बार सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया है, साथ ही वह शुरुआती मैचों में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। टीम के कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कार्स के पास IPL डेब्यू करने का सुनहरा मौका हो सकता है।
कार्स अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए भी जाने जाते हैं, साथ ही वह किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
गौरतलब है कि उन्हें IPL 2025 के ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन पैर की उंगली में चोट के कारण वह उस सीजन से बाहर हो गए थे। उनकी जगह वियान मडलर को टीम में शामिल किया गया था।

