Friday, March 20

IPL 2025: इस बार आईपीएल 2025 का सीजन काफी मजेदार होने वाला है। क्यूंकि इस सीजन में सभी क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर टिकी रहने वाली है कि अबकी बार भी विराट कोहली के एक आईपीएल सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को कौन तोड़ेगा। आईपीएल 2025 के सीजन का आगाज आगामी 22 मार्च से हो रहा है। इसके लिए सभी 10 टीमों ने भी अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

Virat Kohli, RCB, IPL 2025
Virat Kohli, RCB, IPL 2025

तभी तो हर बार की तरह ही इस बार भी आईपीएल में कई रिकॉर्ड बन सकते हैं। इसके अलावा इस बार कई रिकॉर्ड टूट भी सकते हैं। वहीं अभी भी विराट कोहली का 8 साल वाला पुराना महारिकॉर्ड कायम है। इसके अलावा उनके इस रिकॉर्ड को गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल तोड़ सकते हैं। जबकि कोहली अभी जिस फॉर्म में हैं तो वह भी अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

विराट कोहली ने बनाए हैं एक सीजन में सबसे ज्यादा रन :-

अभी तक भी आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम पर ही है। उन्होंने आईपीएल के सीजन 2016 में इस रिकॉर्ड को बनाया था। उस समय उन्होंने एक सीजन में खेलते हुए कुल 973 रन बनाए थे। वहीं उनके इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है।

Virat Kohli
Virat Kohli

लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज और मौजूदा गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल उनके इस महारिकॉर्ड के काफी नजदीक पहुंच गए थे। तब भी वह विराट के इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए थे। इसके अलावा अभी दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी जिस फॉर्म में है तो वह भी अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। क्यूंकि वह RCB के लिए ओपनिंग करते हैं और वो हर मैच की प्लेइंग 11 में भी शामिल होते हैं।

विराट के इस महारिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं शुभमन गिल :-

आईपीएल 2025 के सीजन में भी शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा वह इस टीम के लिए बतौर ओपनर भी खेलने वाले हैं। तभी तो वह हर मैच में इस टीम की प्लेइंग 11 में शामिल होंगे। इसके चलते हुए गिल के पास एक लंबी पारी खेलने का भी मौका रहेगा।

Shubman Gill
Shubman Gill

इससे पहले भी गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। तब उस सीजन में उन्होंने ऑरेन्ज कैप को अपने नाम किया था। उस सीजन में उन्होंने कुल 890 रन बनाए थे। लेकिन तब वह कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए थे। तभी तो अब ऐसे में गिल एक बार फिर से कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version