IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। तभी तो आईपीएल के इस सीजन के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को डकवर्थ लुईस-स्टर्न नियम की मदद से 3 विकेट से हरा दिया था। इन दोनों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन की पारी खेली थी। इसके चलते हुए उन्होंने आईपीएल में कप्तान के तौर पर अपने 500 रन भी पूरे किए थे। आइए आईपीएल इतिहास में 26 से कम उम्र के उन कप्तानों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने एक सीजन में 500+ रन बनाए हैं।

1. शुभमन गिल :-

शुभमन गिल 26 साल से कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे कप्तान बने हैं। इसके चलते हुए उन्होंने मौजूदा आईपीएल सीजन 2025 में 50.80 की बल्लेबाजी औसत और 152.55 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बना लिए हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

इस बीच उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी आए हैं। इससे पहले भी वह आईपीएल के किसी सीजन में 500 से अधिक रन बना चुके हैं। लेकिन कप्तानी करते हुए यह उनका पहला मौका है। इस मौजूदा सीजन में उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम अभी अपने 11 मैचों में से 8 में जीत हासिल कर चुकी हैं।

2. श्रेयस अय्यर :-

पंजाब किंग्स टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर ने इससे पहले साल 2020 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी की थी। उस समय उन्होंने 26 साल से कम उम्र में कप्तान के तौर पर 519 रन बनाए थे।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

वहीं तब उन्होंने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल के फाइनल तक पहुंचाया था। उस समय उन्होंने 17 मैचों में 34.60 की बल्लेबाजी औसत और 123.27 की स्ट्राइक रेट के साथ उन रनों को बनाया था। वहीं उस सीजन में उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए थे। इसके अलावा उस सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 88 रन का रहा था।

3. विराट कोहली :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान रहे विराट कोहली भी कप्तान के तौर पर 26 साल से कम उम्र में आईपीएल के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। क्यूंकि उन्होंने कप्तान के तौर पर साल 2013 के सीजन में 16 मैचों में 634 रन बनाए थे।

IPL 2025, Virat Kohli
IPL 2025, Virat Kohli/Getty Images

उस समय उनका बल्लेबाजी औसत 45.28 और स्ट्राइक रेट 138.73 रहा था। वहीं उस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी आए थे। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन रहा था। इसके अलावा विराट कोहली उस सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version