आईपीएल 2024 को होने में अभी करीब चार महीने का वक्त है। लेकिन अभी से इसकी खबरें फैंस के बीच शुरु हो गई हैं। बीते दिन हार्दिका पांड्या का नाम सोशल मीडिया में काफी चल रहा था। कारण था कि उनका फिर से मुंबई इंडियसं (Mumbai Indians) की टीम में दोबारा से शामिल होना। इसके बाद गुजरात टाइटंस के मैनेजमेंट ने ऐसा फैसला लिया, जिसके बाद सभी लोग हैरान हो गए। उन्होंने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी सौंप दी। इसके बाद अब शुभमन गिल का सोशल मीडिया पर एक बयान सामने आया है। इस बयान में वो अपनी जिम्मेदारियों के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गिल ने गुजरात टाइटंस के कप्तान बनने के बाद सबसे पहले बयान दिया है। उन्होंने इसको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो जारी करके दिया है। इस वीडियो में कहा जा रहा है कि एक टीम की कप्तानी से काफी चीजें जुड़ी हुई होती हैं। प्रतिबद्धता उनमें से एक चीज होती है और अनुसाशन भी। कड़ी मेहनत उनमें से एक है। वफादारी उनमें से एक चीज है। इस वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले मैं कई दिग्गज खिलाड़ियों के नेतृत्व में खेला हूं और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। मेरा मानना है कि उन दिग्गज खिलाडि़यों की कप्तानी में खेलने के अनुभव से जो मैंने सीखा
कप्तान के जरूरी अनुशासन- शुभमन गिल
गिल ने गुजरात टाइटंस द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा कि हम सभी जानते हैं कि कप्तानी से काफी चीज जुड़ी होती हैं। प्रतिबद्धता उनमें से एक है। अनुशासन उनमें से एक है। कड़ी मेहनत उनमें से एक है। वफादारी उनमें से एक है। उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि मैं कई दिग्गज खिलाड़ियों के नेतृत्व में खेला हूं और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। मेरा मानना है कि उन दिग्गज खिलाड़ियों की कप्तानी में खेलने के अनुभव से जो मैंने सीखा है, वह इस आईपीएल में मेरी बहुत मदद करेगा।
😍 From a dreamy eyed fanboy of the IPL to a captain of the Gujarat Titans! Aapdo Shubman is raring to own his latest designation! Hear his first words from a brand new chapter… 💙#TitansFAM, ready for a new era of leadership? 💙#AavaDe pic.twitter.com/vmIN7I4LQY
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) November 29, 2023
24 वर्षीय शुभमन गिल के लिए ये पहली बार होगा जब वो किसी भी टीम के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे होंगे। वैसे भी आईपीएल जैसे बड़े मंच पर किसी भी खिलाड़ी के लिए टीम की कप्तानी करना किसी बड़ी जिम्मेदारी से कम नहीं है। अब ऐसे में शुभमन गिल कप्तानी की जिम्मेदारी में निखरेंगे या बिखरेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।







