Tuesday, February 17

IPL 2025, LSG vs DC: आईपीएल 2025 में आज 22 अप्रैल को 40वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलते हुए अभी तक 5 मैच जीत चुकी है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अपने कप्तान अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलते हुए 5 मैचों को जीत चुकी है। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट और अनु जरुरी बातों को भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यहां पर सभी स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। आईपीएल 2025 के सीजन में यहां पर अभी तक कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से एक बार ही यहां पर 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

लेकिन मैच के शुरुआत में यहां पर सभी तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलती है। वहीं जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। इसके अलावा इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 22 अप्रैल को लखनऊ में तेज गर्मी पड़ने वाली है। तभी तो आज यहां पर दिन का तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश होने की कोई भी उम्मीद नहीं है।

इकाना स्टेडियम में आईपीएल से जुड़े आंकड़े :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 18 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने इनमें से 8 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को इनमें से 9 मैचों में जीत मिली है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

वहीं इस दौरान यहां पर एक मैच का कोई भी परिणाम नहीं निकल पाया है। इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी मार्कस स्टोइनिस (89* बनाम MI, 2023) ने खेली है। जबकि यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) के नाम पर दर्ज है।

इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG की टीम ने अभी तक कुल 18 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 9 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

इकाना स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रन रहा है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के इस मैदान पर दिल्ली की टीम ने अभी तक 2 ही मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको एक में हार और एक में जीत मिली है। इसके अलावा दिल्ली की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 170 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version