Saturday, March 14

IPL 2025, MI vs DC : आईपीएल 2025 में आज 21 मई को 63वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक 12 में से 7 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 12 में से 6 मुकाबले ही जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के लिए आज का यह मैच जीतना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। आइए इन दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन वो भी जान लेते हैं।

इन दोनों के बीच MI का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में अगर इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 36 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए मुंबई की टीम को 20 मैचों में जीत मिली है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को केवल 16 में जीत हासिल हुई है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके अलावा आईपीएल 2025 सीजन में इन दोनों के बीच खेले गए मैच को मुंबई की टीम ने 12 रनों से जीत लिया था। जबकि पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे। तब पहला मैच DC ने 10 रन से जीता था और दूसरे मुकाबले में MI को 29 रन से जीत मिली थी।

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक कुल 91 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 55 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 35 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच उनका एक मैच यहां पर टाई भी रहा है।

rohit sharma
rohit sharma

इस मैदान पर मुंबई की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस मैदान पर दिल्ली की टीम ने अभी तक 18 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको केवल 6 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

MI vs DC संभावित प्लेइंग इलेवन :-

मुंबई इंडियंस :- रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, चरिथ असलंका, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स :- अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, फॉफ डु प्लेसिस, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, मुस्ताफिजुर रहमान, टी नटराजन

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version