IPL 2025: आईपीएल 2025 के आगामी सीजन में सभी 10 टीमों के कप्तानों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
IPL 2025: आईपीएल 2025 के सीजन में कई टीमें अपने नए कप्तान के साथ उतरने वाली है। इसके अलावा आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग सीजन में कौन सी टीम के कप्तान कौन बनने वाले है।
IPL 2025: आईपीएल 2025 के सीजन में कई टीमें अपने नए कप्तान के साथ उतरने वाली है। इसके अलावा आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग सीजन में कौन सी टीम के कप्तान कौन बनने वाले है। इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में किस टीम का कप्तान कौन होगा। यह कहना अभी काफी मुश्किल है।
क्यूंकि इस बार के आईपीएल सीजन में कुछ टीमें अपने नए कप्तान के साथ दिखाई देंगी। जबकि कुछ टीमें अपने पुराने कप्तानों के साथ दिखाई देंगी। वहीं इसके अलावा हम आपको बताने वाले है कि इस आगामी सीजन (IPL 2025) में कौन सी टीम की कमान कौन सा खिलाड़ी संभालने वाला है।
IPL 2025 पंजाब किंग्स :-
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए मेगा नीलामी में इस बार पंजाब की टीम ने श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है। तभी तो इस बार यह तय माना जा रहा है कि अय्यर ही आगामी सीजन के लिए पंजाब की टीम के कप्तान होने वाले है।
दिल्ली कैपिटल्स :-
इस बार आगमी आईपीएल सीजन (IPL 2025) में दिल्ली कैपिटल्स भी अपने नए कप्तान के साथ दिखाई देने वाली है। क्यूंकि इस बार हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने केएल राहुल को खरीदा है। यह टीम अब उनको अपना कप्तान बनाने की तैयारी में है। लेकिन अभी तक इस फ्रेंचाइजी ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। क्यूंकि उनको इस टीम ने 14 करोड़ में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स :-
इस बार हुई मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रिकॉर्डतोड़ बोली लगाकर 27 करोड़ रुपये में ऋषभ पंत को खरीद कर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके बाद से ही यह तय माना जा रहा है कि पंत ही अपकमिंग सीजन (IPL 2025) में लखनऊ के कप्तान होंगे।
मुंबई इंडियंस :-
आईपीएल 2025 IPL 2025) से पहले रिटेंशन लिस्ट आने के बाद खुद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि अपकमिंग सीजन में भी हार्दिक पांड्या ही उनके कप्तान रहने वाले है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु :-
इस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम का कप्तान कौन होगा यह सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है। इसके अलावा इस बार हुई मेगा नीलामी में बेंगलुरु की टीम ने किसी भी कैप्टेंसी मटेरियल प्लेयर को नहीं खरीदा है। तभी तो अब ऐसे में यह माना जा रहा है की विराट कोहली एक बार फिर (IPL 2025) कैप्टंसी संभाल सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स :-
पिछले आईपीएल सीजन 2024 में चेन्नई की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ को अपना कप्तान बनाया था। इसके अलावा आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले टीम ने उनको रिटेन भी किया है। तभी तो अब ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि गायकवाड़ ही चेन्नई की कप्तानी करेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद :-
आईपीएल 2024 के पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को फाइनल तक ले जाने वाले कप्तान पैट कमिंस ही इस आगामी आईपीएल के सीजन (IPL 2025) में एक बार फिर से कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। क्यूंकि इस बार इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन कर अपने पास बरकरार रखा है।
कोलकाता नाइट राइडर्स :-
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए हुई मेगा नीलामी में इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को खरीदने के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च करके सभी को हैरान कर दिया था। वहीं एक अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी रिंकू सिंह को कप्तान बनाने के लिए काफी उत्साहित है।
गुजरात टायटंस :-
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के आगामी सीजन के लिए गुजरात टायटंस की टीम की कप्तानी एक बार फिर शुभमन गिल ही करते हुए दिखाई देंगे। क्यूंकि पिछले आईपीएल सीजन में गुजरात ने हार्दिक पांड्या के जाने के बाद शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी थी। वहीं इस बार टीम ने उनको रिटेन भी किया है।
राजस्थान रॉयल्स :-
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के आगामी सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम नेअपने कप्तान संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। तभी तो अब यह तय माना जा रहा है कि अपकमिंग आईपीएल के सीजन में संजू ही टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।