Tuesday, February 17

IPL 2025, LSG Vs SRH:- आईपीएल 2025 के सीजन में आज 19 मई को 61वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइडर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इस सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम ने अभी तक 5 मैच जीते हैं, जबकि पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम ने केवक 3 ही मैच जीते हैं। आज के इस मैच को लखनऊ की टीम हार हाल में जीतना चाहेगी। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इससे पहले आइए पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यह पिच स्पिन गेंदबाज़ों को काफी ज्यादा मदद करती है। लेकिन मैच के शुरुआत में यह तेज गेंदबाज़ों को को भी मदद करती है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाता है तो यहां पर स्पिनरों का बोलबाला होने लगता है।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके अलावा इस सीजन में अभी तक यहां पर 4 मैच खेले जा चुके हैं। तब इनमें केवल एक बार ही यहां पर पहली पारी में 200 रनों का आंकड़ा पार हुआ है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रनों का रहा है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 19 मई को लखनऊ में काफी तेज गर्मी रहने वाली है। तभी तो आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज सोमवार को लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं है।

आईपीएल में इकाना स्टेडियम के आंकड़े :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 19 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 8 में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 में जीत हासिल की है।

Lucknow Super Giants (LSG), IPL 2025
Lucknow Super Giants (LSG), IPL 2025

इसके अलावा यहां पर एक मैच का कोई भी परिणाम नहीं निकल पाया है। इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी मार्कस स्टोइनिस (89* बनाम MI, 2023) ने खेली है। जबकि यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) के नाम पर दर्ज है।

आईपीएल में इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक LSG की टीम ने कुल 19 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 9 में जीत मिली है, जबकि 9 ही मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

SRH
SRH

वहीं इस दौरान उनका एक मैच यहां पर बेनतीजा भी रहा है। इस टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रन रहा है। जबकि दूसरी तरफ SRH की टीम ने यहां पर अभी तक एक ही मैच खेला है। इसमें उनको हार मिली थी। तभी तो आज के मैच में हैदराबाद की टीम लखनऊ की टीम को हराना चाहेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version