IPL 2026: आईपीएल 2026 का 63 वां मैच आज सोमवार, 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
जबकि दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय काफी शानदार फॉर्म में लौट चुकी है। वहीं आज के इस मैच को भी यह टीम हर हाल में जीतने का प्रयास करेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
SRH टीम के खिलाफ CSK का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 23 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को कुल 8 ही मैचों में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को कुल 15 मैचों में जीत मिली है।

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच एक मैच ही खेला गया है। इस मैच में खेलते हुए हैदराबाद की टीम को चेन्नई की टीम के खिलाफ 10 रन से जीत मिली थी। आज भी हमें इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इस तरह की हो सकती है SRH की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में हैदराबाद टीम की तरफ से सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए थे। वहीं इस मैच में हैदराबाद का टॉप बैटिंग आर्डर भी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था। लेकिन अपनी पिछले हार को भुलाकर यह टीम आज इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी।

SRH टीम की संभावित 11 :- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन।
SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है CSK की टीम :-
आईपीएल 2026 के इस मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रही है। क्यूंकि इस टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इस समय काफी बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसके चलते हुए ही वह विपक्षी टीम के गेंदबाजों को पूरी तरह से बेअसर साबित कर देते हैं। लेकिन आज के इस मैच में टीम के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पर भी सभी की नजरें रहने वाली है।

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।
आज इस तरह की हो सकती है चेन्नई की पिच :-
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट और स्लो होता जाता है और शॉट्स लगाना मुश्किल होता जाता है।

हालाँकि पिछले कुछ समय में यहाँ की विकेट बदली जरूर है, लेकिन अभी भी यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को मदद रहती है। एमए चिदंबरम की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल होता है। रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहेगा आज चेन्नई का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज सोमवार, 18 मई को चेन्नई में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश की कोई ज्यादा संभावना नहीं हैं। जिससे सभी दर्शकों को मैच बिना किसी रूकावट के देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने पिछले 10 मैचों में 168.07 की स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए हैं। जबकि ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 272 रन आए हैं।

इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैच में 211.94 की स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने पिछले 10 मैच में 10.04 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं। जबकि हैदराबाद के लिए साकिब हुसैन ने पिछले 8 मैचों में 9.33 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच यह मुकाबला आज सोमवार, 18 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







