Italian Open: इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इतिहास रचते हुए इटैलियन ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा जैनिक सिनर ने इटैलियन ओपन 2026 का खिताब जीतकर 50 साल बाद किसी इतालवी पुरुष खिलाड़ी को यह ट्रॉफी दिलाई है। इसके अलावा अब वह सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के बाद सभी नौ एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं।
जैनिक सिनर ने रचा इतिहास :-
इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इतिहास रचते हुए इटैलियन ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बार यह फाइनल मैच रोम के प्रतिष्ठित फोरो इटालिको में खेला गया था।

वहीं इस फाइनल मैच में दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सिनर ने नॉर्वे के कैस्पर रुड को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया है। जबकि इस जीत के साथ ही सिनर पिछले 50 वर्षों में इटैलियन ओपन जीतने वाले पहले इतालवी पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं। क्यूंकि इससे पहले साल 1976 में एड्रिआनो पनाटा ने यह खिताब जीता था।
सिनर ने की नोवाक जोकोविच के खास रिकॉर्ड की बराबरी :-

जैनिक सिनर की यह जीत केवल घरेलू खिताब तक ही सिमित नहीं रहीं है बल्कि उन्होंने टेनिस इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। क्यूंकि अब वह नोवाक जोकोविच के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने सभी नौ एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीत लिए हैं। जबकि जोकोविच ने यह खास उपलब्धि साल 2018 में हासिल की थी। इसके अलावा सिनर ने कम उम्र में ही इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
सिनर ने लगातार दर्ज की 29वीं जीत :-
इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इसके चलते हुए उन्होंने लगातार 29वां मैच जीता है और इस साल क्ले कोर्ट पर उनका रिकॉर्ड 17-0 हो गया है। जबकि उनकी आखिरी फरवरी में कतर ओपन के दौरान जैकुब मैन्सिक के खिलाफ आई थी। इस बीच उनकी नजरें अब अगले सप्ताह शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन पर भी लगी हैं जहां वह खिताब के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। क्यूंकि यहीं ऐसा एकमात्र ग्रैंड स्लैम है जिसे वह अभी तक नहीं जीत पाए हैं।

इस फाइनल मैच के दौरान रोम का सेंट्रल कोर्ट पूरी तरह सिनर के रंग में रंगा दिखाई दिया था। यहां काफी बड़ी संख्या में फैंस नारंगी कपड़ों में पहुंचे थे। क्यूंकि यह सिनर का सिग्नेचर कलर माना जाता है। इस फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में लगातार सिनर-सिनर के नारे गूंजते रहे। वहीं इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला भी इस फाइनल मैच को देखने पहुंचे थे। इस खिताब को जीतने के बाद सिनर ने कहा, “50 साल बाद यह ट्रॉफी फिर इटली आई है। तभी तो अब यह मेरे और पूरे देश के लिए बेहद खास पल है।”
पुरुष युगल खिताब भी इटली ने जीता :-
इसके अलावा इटली के लिए यह दिन और भी खास बन गया था। क्यूंकि जब सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावासोरी की इतालवी पुरुष तुगल जोड़ी ने पुरुष युगल खिताब भी जीत लिया था। इन दोनों ने अपने फाइनल मैच में मार्सेल ग्रानोलर्स और होरासियो जेबालोस को 7-6 (8), 6-7 (3), 10-3 से हराया है। इसके अलावा साल 1960 के बाद यह पहला मौका है जब किसी इतालवी जोड़ी ने रोम में पुरुष युगल खिताब जीता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







