Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 42 वां मैच आज वीरवार, 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एकतरफा अंदाज में 81 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से हराया था।

जबकि दूसरी तरफ अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम को 8 विकेट से हराया था। वहीं इस मैच में भी ये दोनों टीमें अपनी विजयी अभियान को जारी रखना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

GT टीम के खिलाफ RCB का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को इनमें से कुल 4 मैच में जीत मिली है। जबकि इस बीच कुल 3 मैच को गुजरात की टीम ने जीता है।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 ही मैच खेला गया था। तब उस मैच को आरसीबी की टीम ने 5 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था। आज इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इस तरह की हो सकती है RCB की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बुरी तरह से 9 विकेट से हराया था। तब उस मैच में आरसीबी टीम के लिए जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने काफी घातक गेंदबाजी की थी। इस मैच में इन दोनों ने दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से बिखेर कर रख दिया था। वहीं आज के इस मैच में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

royal challengers bangalore team
royal challengers bangalore team

RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड।

RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम और जैकब बेथेल।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है GTकी टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम को 8 विकेट से हराया था। तब उस मैच में गुजरात टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं आज के इस मैच में इन सभी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।

कैसा रहने वाला है आज अहमदाबाद की पिच का मिजाज :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

Narendra Modi Stadium Pitch Report
Narendra Modi Stadium Pitch Report

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।

कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज वीरवार, 30 अप्रैल को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ और काफी गर्म रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन में भी निरंतर रन बना रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने 8 पारियों में 58.50 की बल्लेबाजी औसत और 162.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 351 रन बनाए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

जबकि गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 7 पारियों में 47 की बल्लेबाजी औसत और 148.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 330 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में आरसीबी टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस मौहूदा सीजन में अभी तक 16.85 की गेंदबाजी औसत और 7.61 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version