IPL 2026: आईपीएल 2026 का 38 वां मैच आज रविवार, 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लखनऊ के भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को आरआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

जबकि दूसरी तरफ केकेआर की टीम को अपने पिछले मैच में आरआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से जीत मिली थी। आज इस मैच में लखनऊ की टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

KKR की टीम के खिलाफ LSG का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को इनमें से केवल 2 ही मैचों में जीत मिली है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

जबकि दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को इस दौरान 5 मैचों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 ही मैच खेला गया था। तब उस मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी।

आज इस तरह की हो सकती है KKR की टीम :-

आईपीएल 2026 का सीजन अभी तक केकेआर की टीम के लिए काफी खराब रहा है। क्यूंकि इस सीजन में अभी तक इस टीम को केवल एक ही मैच में जीत मिली है। वहीं अपने पिछले मैच में केकेआर की टीम को आरआर टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से जीत मिली थी। तब इस मैच में टीम के उपकप्तान रिंकू सिंह ने नाबाद रहते हुए 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। आज इस मैच में उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

KKR की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और माथीशा पथिराना।

KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है LSG की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श की 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल पाए थे। जबकि अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। लेकिन आज इस टीम को अपने बल्लेबाजों से खासकर कप्तान ऋषभ पंत से अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी

कैसी रहने वाली है आज लखनऊ की पिच :-

इस मैदान की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। तभी तो यहां पर पिछले आईपीएल सीजन में कम स्कोरिंग वाले मैच देखने को मिले थे।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके अलावा यहां पर मैच की शुरुआत में सभी तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो तब यहां पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। इसके अलावा आज इकाना स्टेडियम पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा आज लखनऊ का मौसम :-

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार, 26 अप्रैल को लखनऊ में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच यह मैच आज रविवार, 26 अप्रैल को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version