IPL 2026: आईपीएल 2026 का 57 वां मैच आज बुधवार, 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 2 विकेट से शानदार जीत मिली थी।
जबकि केकेआर की टीम को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत मिली थी। वहीं आज के इस मैच में भी ये दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
RCB टीम के खिलाफ KKR का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 36 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक आरसीबी की टीम को इनमें से कुल 15 में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान खेलते हुए केकेआर की टीम को इनमें से कुल 20 मैचों में जीत मिली है।

इसके अलावा इन दोनों के बीच खेले गए एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब इनमें से एक मैच को आरसीबी टीम ने 7 विकेट से जीत लिया था। जबकि इनका एक मैच बारिश की वजह से बिना कोई बॉल डाले ही रद्द हो गया था।
आज इस तरह की हो सकती है KKR की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट से शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन ऐलन ने नाबाद रहते हुए 100 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट लिए थे। आज भी इन सभी से केकेआर की टीम को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

KKR की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और माथीशा पथिराना।
KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है RCB की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए अंत में 2 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में आरसीबी टीम की तरफ से स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने बल्लेबाजी में 73 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं अंत में उन्होंने ही अपनी टीम को जीताया भी था। तभी तो आज भी इस मैच में उनसे ऐसे ही प्रदर्शन उम्मीद रहेगी।

RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड।
RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम और लियाम लिविंगस्टोन।
कैसी रहने वाली है आज रायपुर स्टेडियम की पिच :-
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल होती है। क्यूंकि यहां पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। जिससे बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना आसान होता है। लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनरों और कटर का उपयोग करने वाले तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।इसके अलावा मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिल सकती है, लेकिन एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज हावी हो सकते हैं।

इसके अलावा शाम के मैचों में यहां पर ओस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। वहीं मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के बाद यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान बन सकता है, लेकिन ओस के कारण लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 170-180 के आसपास रहने की उम्मीद है।
कैसा रहेगा आज रायपुर का मौसम :-
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार, 13 मई को रायपुर में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-
आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज वुरत कोहली ने 11 पारियों में 42.11 की औसत और 163.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 379 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से हमें 3 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

जबकि आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 11 मैचों में 15.28 की गेंदबाजी औसत के साथ सर्वाधिक 21 विकेट लिए हैं। इसके अलावा केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने भी इस साल 24.23 की गेंदबाजी औसत के साथ 13 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच यह मैच आज बुधवार, 13 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







