Friday, January 23

IPL में रन बनाना, विकेट लेना या कैच पकड़ना सब मायने रखता है। लेकिन जो खिलाड़ी पूरे मैच का गेमचेंजर बनता है, उसे मिलता है “प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड” और यही अवॉर्ड बनाता है उसे IPL का सच्चा हीरो। चलिए जानते हैं IPL इतिहास के ऐसे 5 खिलाड़ी, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार ये खिताब अपने नाम किया है।

5. महेंद्र सिंह धोनी – 17 बार

most player of the match awards
MS Dhoni/Getty Images

महेंद्र सिंह धोनी, IPL के सबसे बड़े फिनिशर और चेन्नई सुपर किंग्स की रीढ़। 17 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड’ जीतकर उन्होंने ये साबित किया कि सिर्फ कप्तानी नहीं, मैदान पर उनकी मौजूदगी ही मैच पलट देती है।

4. डेविड वार्नर – 18 बार

most player of the match awards
Devid Warner/Getty Images

IPL में जब भी आक्रामक शुरुआत की बात होती है, डेविड वॉर्नर का नाम सबसे पहले आता है। 18 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड’ जीतकर उन्होंने ये दिखा दिया कि वो सिर्फ रन मशीन ही नहीं, असली गेम चेंजर भी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने वाले इस बल्लेबाज़ ने अपने दम पर कई मुकाबले फिनिश किए हैं।

3. रोहित शर्मा – 19 बार

Rohit Sharma
Rohit Sharma/Getty Images

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और IPL इतिहास के सबसे शांत और स्टाइलिश खिलाड़ी रोहित शर्मा ने 19 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड’ जीतने का कारनामा किया है और जब भी मुंबई को जीत की सख्त जरूरत पड़ी, हिटमैन सामने आया। चाहे तेज शुरुआत हो या मुश्किल रन चेज, इस दौरान रोहित ने हर रोल निभाया।

2. क्रिस गेल – 22 बार

most player of the match awards
most player of the match awards/Getty Images

क्रिस गेल, नाम ही काफी है। 22 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड’ जीतकर इस वेस्टइंडीज धमाकेदार बल्लेबाज़ ने IPL को अपने दम पर हिला दिया। 175* की इनिंग्स हो या शुरुआती ओवरों में गेंदबाज़ों की धज्जियाँ उड़ाना गेल ने हर बार साबित किया कि वो टी20 का असली बादशाह है।

1. AB डिविलियर्स – 25 बार

most player of the match awards
AB de Villers/Getty Images

IPL में सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं उन्होंने कुल 25 बार यह खिताब अपने नाम किया है। आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने कई बार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मुकाबले को अपनी टीम के नाम किया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version