आईपीएल 2026 समाप्ति की ओर है और प्लेऑफ मैच की शुरुआत हो चुकी है। इन मुकाबलों में जो भी टीम अच्छा करेगी उसके फाइनल जीतने के चांस बढ़ जाएंगे।

लीग के 18 सीजन हो चुके है और अब तक नॉकआउट मुकाबलों में कई शानदार पारियां देखने को मिली है और कई खिलाड़ियों ने शतक भी लगाया है। तो चलिए जानते हैं कि प्लेऑफ में किन खिलाड़ियों ने शतक लगाया है?

प्लेऑफ में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

7. शुभमन गिल (Shubman Gill) 129 बनाम मुंबई इंडियंस- 2023 क्वालीफायर 2

शुभमन गिल भी बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी है। जितना बड़ा मैच उतना ही अच्छा उनका परफॉर्मेंस। साल 2023 में गिल ने ऑरेंज कैप जीती थी और गुजरात को फाइनल तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी।

क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस का सामना 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से था। जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के धमाकेदार 129 रनों की पारी की बदौलत मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।

6. जॉस बटलर (Jos Butler) 106* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 2022 क्वालीफायर 2

जॉस बटलर टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं। वो अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। 2022 में तो बटलर बहुत ही शानदार फॉर्म में थे और राजस्थान को फाइनल ले जाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

क्वालीफायर 2 में उनके सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सामने थी और उन्होंने उनके गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शतक लगाया था। बटलर ने नाबाद 106 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

5. रजत पाटीदार (Rajat Patidar) – 112* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स- 2022 एलिमिनेटर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार को साल 2022 में उनकी टीम ने लवनीथ सिसोदिया के चोटिल होने की वजह से इंजरी रिप्लेसमेंट लिया था। उन्होंने शुरुआत अच्छी नहीं की थी लेकिन लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी।

उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। रजत ने नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी जिसकी बदौलत आरसीबी ने यह मैच अपने नाम किया था।

4. मुरली विजय (Murali Vijay) 113 बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 2012 क्वालीफायर 2

मुरली विजय क्रिकेट के वन ऑफ द प्लीजेंट बल्लेबाजों में से थे। वो जब फॉर्म में होते थे तो उनको खेलते देखने में काफी अच्छा लगता था। क्योंकि न सिर्फ वो कॉपी बुक स्टाइल में बल्लेबाजी करते थे बल्कि बड़े शॉट भी आसानी से लगाते थे।

साल 2012 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुरली विजय ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 113 रन बनाए थे और चेन्नई को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

3. रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) 115 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 2014 फाइनल

जब भी टी20 क्रिकेट की बात की जाएगी तो इसमें रिद्धिमान साहा का नाम शायद ही कभी लिया जाए। लेकिन उनके नाम ऐसा कीर्तिमान हैं जो इस लीग में अब तक बड़े से बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाए हैं।

साहा के नाम आईपीएल फाइनल में शतक लगाने का रिकॉर्ड है। रिद्धिमान ने 2014 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी इस इनिंग में नरेन के खिलाफ काउंटरअटैक करते हुए कई बाउंड्री लगाई थी। उनकी इस पारी के बाद भी पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था।

2. शेन वॉटसन (Shane Watson) 117 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 2018 फाइनल

आईपीएल के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक शेन वाटसन जब भी फॉर्म में होते थे तो वो अकेले दम पर मैच निकालने का माद्दा रखते थे। साल 2018 के आईपीएल फाइनल में वाटसन की शुरुआत काफी खराब रही थी।

भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी के आगे वो बल्ला लगाने में भी संघर्ष कर रहे थे। शुरुआती 10 गेंदों में वो खाता भी नहीं खोल पाए थे लेकिन उसके बाद जब उन्होंने रन बनाना शुरू किया उसके बाद वो रुके नहीं। वाटसन ने अगली 47 गेंदों में शतक भी पूरा कर दिया और चेन्नई के लिए एक और खिताब जिताने ने अहम भूमिका निभाई।

1. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) 122 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 2014 क्वालीफायर 2

वीरेंद्र सहवाग आईपीएल के सबसे ताबड़तोड़ ओपनिंग बल्लेबाजों में से थे। वो शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलकर विपक्षी टीम के ऊपर दबाव डालते थे जिससे पावरप्ले में ही मैच खत्म किया जा सकें।

सहवाग ने 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शाक लगाया था। उन्होंने 122 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसकी बदौलत पंजाब ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version