मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की चौथी जीत दर्ज कर ली है।

IPL 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की।

MI के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इस रन चेज को मुंबई इंडियंस की टीम ने 200 रन का टारगेट 19.5 ओवर में ही हांसिल कर लिया।

प्रभसिमरन सिंह का फिफ्टी गया बेकार

प्रभसिमरन सिंह ने शानदार आक्रामक बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान बेहतरीन शॉट्स लगाए और मुंबई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। प्रभसिमरन ने सिर्फ 32 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से अहम 57 रन की तेजतर्रार पारी खेली, इसके बाद भी PBKS की टीम को हार का सामना करना पड़ा

तिलक वर्मा और रयान रिकेल्टन की शानदार पारियों के दम पर MI ने दर्ज की शानदार जीत

MI की तरफ से ओपनिंग करने आए  रयान ने क्रीज पर आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने 23 गेंदों में 48 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम की जीत आसान बना दी।

शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद तिलक वर्मा ने टीम की पारी को संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

लास्ट के ओवेरों में  MI की तरफ तिलक वर्मा और विल जैक्स के शानदार पारी के दम पर 200 रनों का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरी ओर पंजाब किंग्स को लगातार पांचवी हार झेलनी पड़ी है।

पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का इस मैच में प्रदर्शन

अज़मतुल्लाह उमरज़ई पंजाब के सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और मार्को यान्सन को 1-1 विकेट मिला।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version