IPL 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया है। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रनों से जीत दर्ज की।
MI के कप्तान हार्दिक पंड़ेया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
इस रन चेज को मुंबई इंडियंस टीम को राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने 175 रन पर ही रोका।
मुंबई का टॉप ऑर्डर फिर लड़खड़ा
राजस्थान रॉयल्स की टीम 205 रनों का बचाव करने उतरी। उन्होंने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया और MI की तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
इनिंग की पहले ओवर में ही गेंद जोफ्रा आर्चर ने रोहित शर्मा को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाने में कामयाब रहे और इसके साथ तीसरे ओवर में नमन धीर को आर्चर ने बोल्ड करने में सफल रहे और बर्गर ने रयान रिक्ल्टन को बाहर का रास्ता दिखया, इसी के साथ मुंबई के टॉप आर्डर ध्वस्त होता नजर आया।
सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स की शानदार साझेदारी गयी बेकार
टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने मिलकर 5 वें विकेट के लिए 68 रनों की शानदार साझेदारी कर पारी को संभालने का प्रयास किया।
विल जैक्स ने इस मुकाबले में 18 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे गए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में अपना अर्धशतक बना लिया । इस इनिंग में सूर्या ने 42 गेंदों में 60 रन जोड़े जिसमे 3 चौका और 4 छक्का शामिल रहा ।
कप्तान हार्दिक ने इस इनिंग में 15 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली।
RR के गेंदबाज़ों ने पावरप्ले में ही MI की बैटिंग यूनिट किया कमजोर
जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए MI के इन-फॉर्म बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और नमन धीर को पवेलियन भेजा। आर्चर ने कप्तान हार्वदिक पंडया को भी आउट किया।
इस मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4.20 की इकॉनमी से 3 विकेट झटके और टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उनके अलावा नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा ने भी 2-2 विकेट हासिल किए।
राजस्थान रॉयल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 रन से मैच जीतकर IPL 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

