राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम में चेज करना फायदेमंद माना जा रहा है।
आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच गुवाहाटी के बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
कप्तान रियान पराग ने टॉस के बाद कहा कि यहां पर टोटल डिफेंड करना काफी मुश्किल होता है इसलिए पहले गेंदबाजी करना सही रहेगा। यहां पर ड्यू की वजह से चेस करना आसान होता है इसलिए यह फैसला लिया।
वहीं रजत पाटीदार ने कहा कि वो भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करते क्योंकि यहां चेस करना आसान होता है लेकिन अब वो बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाने को देखेंगे।
बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम की अपडेटेड पिच रिपोर्ट
बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली रही है। यहां पर फ्लैट विकेट मिलती हैं जिससे बल्लेबाजी बहुत आसान हो गई है।
बरसापरा की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जा रही है। यहां साइड बाउंड्री बहुत बड़ी नहीं हैं और आउटफील्ड भी बहुत तेज है। एक बार अगर गेंद 30 यार्ड सर्कल पार कर है तो उसे रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए बल्लेबाजों को टाइमिंग के साथ खेलना होगा।
यहां पर रेड सॉइल की विकेट यूज होती है, जिसमें बाउंस और कैरी अच्छा देखने को मिलता है। पिछले कुछ सालों में यहां रन बनाने की रफ्तार भी बढ़ी है और अब औसत रन रेट करीब 9 से ऊपर गया है।
आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में यहां खेले गए 2 मैचों में से 1 बार डिफेंड करते हुए और 1 बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता हैं। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही फैसला माना जा रहा है।
RR vs RCB: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हजलवुड, मंगेश यादव।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जड़ेजा, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
मैच में क्या रह सकता है खास?
बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम की पिच को देखते हुए यह मुकाबला संतुलित रहने की उम्मीद है, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। क्योंकि सेकंड इनिंग्स में बॉल और अच्छे से बल्ले पर आती हैं।
अगर RR के गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट निकालते हैं, तो वे मैच पर पकड़ बना सकते हैं। वहीं RCB की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी ताकि अपनी कमजोर गेंदबाजों को डिफेंड करने के लिए अच्छा टोटल मिल सकें।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

