Sunday, February 15

IPL 2025: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दिया है कि वे आईपीएल 2025 के लिए पूरी तरह फिट हैं और कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने को पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस सीजन में वे टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान देने की कोशिश करेंगे। फिटनेस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है और वे अपने खेल पर पूरा फोकस कर रहे हैं।

पावरप्ले में तेजी से रन बनाने पर फोकस

Sai Sudarshan & Shubman Gill, Gujarat Titans (GT), IPL 2025
Sai Sudarshan & Shubman Gill, Gujarat Titans (GT), IPL 2025

गिल का मानना है कि टीम को पावरप्ले के पहले छह ओवरों में आक्रामक शुरुआत करनी होगी। पिछले सीजन में टीम का रन रेट 7.72 था, जिसे इस बार बेहतर करने की रणनीति बनाई गई है। गिल ने कहा, “एक ओपनर के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है कि हम बिना ज्यादा विकेट गंवाए पावरप्ले का फायदा उठाएं और विपक्षी टीम पर दबाव बनाएं।”

बल्लेबाज़ी और कप्तानी को अलग रखने की सोच

कप्तान गिल ने बताया कि वे बल्लेबाज़ी और कप्तानी की भूमिकाओं को अलग-अलग रखते हैं ताकि दोनों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। उन्होंने कहा, “जब मैं बल्लेबाज़ी करता हूं तो सिर्फ रन बनाने पर ध्यान देता हूं, कप्तानी के फैसले मैं तब लेता हूं जब टीम फील्डिंग कर रही होती है या मैं आउट हो जाता हूं।”

टीम में नए चेहरों की एंट्री से बढ़ी ताकत

गुजरात टाइटंस ने इस बार जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स और गेराल्ड कोएत्ज़ी जैसे नामी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। गिल का मानना है कि इन नए खिलाड़ियों से टीम को बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में मजबूती मिलेगी।

कप्तानी को लेकर अटकलें, राशिद खान को लेकर चर्चाएं

Rashid Khan
Rashid Khan/Getty Images

हाल ही में टीम के सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। एक पोस्ट में राशिद खान को खाली स्लेट की तरफ देखते हुए दिखाया गया और लिखा गया, “A clean slate. A new story.” इसके बाद से अटकलें हैं कि शायद कप्तानी में बदलाव हो सकता है और राशिद खान को कप्तानी सौंपी जा सकती है। हालांकि, अब तक टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

फैंस को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

गुजरात टाइटंस इस सीजन एक नई रणनीति और ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने जा रही है। शुभमन गिल की फिटनेस, आक्रामक सोच और मजबूत टीम कॉम्बिनेशन के चलते फैंस को इस बार टाइटंस से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version