Sunday, July 6

Youngest Captain for Each IPL Team: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कप्तानी का जिम्मा आमतौर पर अनुभवी खिलाड़ियों को दिया जाता है। हालांकि, कई युवा खिलाड़ियों को भी टीमों की कमान सौंपी गई है। अब रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा कप्तान बनने जा रहे हैं। वह 23 साल 133 दिन की उम्र में राजस्थान की कप्तानी करेंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम था, जिन्होंने 24 साल 347 दिन की उम्र में राजस्थान की कप्तानी की थी।

आईपीएल में कई युवा खिलाड़ियों को टीमों की कप्तानी का मौका मिला है। विराट कोहली सबसे कम उम्र में कप्तान बनने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि रियान पराग 2025 में राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा कप्तान बनने जा रहे हैं। स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी भी दो अलग-अलग टीमों के सबसे युवा कप्तान बने हैं। यह दिखाता है कि युवा खिलाड़ियों को आईपीएल में बड़ी जिम्मेदारियां भी दी जाती हैं। आइए जानते हैं आईपीएल की हर टीम के सबसे युवा कप्तानों के बारे में।

ये हैं आईपीएल में हर टीम के सबसे युवा कप्तान

15. गुजरात लॉयंस – सुरेश रैना (29 साल 136 दिन)

सुरेश रैना को आईपीएल 2016 में गुजरात लॉयंस की कप्तानी मिली थी। उन्होंने 29 साल 136 दिन की उम्र में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में टीम का नेतृत्व किया था।

14. लखनऊ सुपर जायंट्स – निकोलस पूरन (28 साल 180 दिन)

निकोलस पूरन ने आईपीएल 2024 में केएल राहुल के इम्पैक्ट प्लेयर बनने के चलते पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने 28 साल 180 दिन की उम्र में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ में कप्तानी की थी।

13. राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स – स्टीव स्मिथ (27 साल 308 दिन)

स्टीव स्मिथ राइजिंग आईपीएल 2017 में पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान बने थे। उन्होंने 27 साल 308 दिन की उम्र में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पुणे में टीम की कमान संभाली थी।

12. डेक्कन चार्जर्स – कैमरून व्हाइट (27 साल 276 दिन)

कैमरून व्हाइट को आईपीएल 2011 में डेक्कन चार्जर्स का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने 27 साल 276 दिन की उम्र में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ धर्मशाला में कप्तानी की थी।

11. सनराइजर्स हैदराबाद – केन विलियमसन (27 साल 244 दिन)

केन विलियमसन ने आईपीएल 2018 में 27 साल 244 दिन की उम्र में पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाली थी। उन्होंने यह जिम्मेदारी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद में संभाली थी।

10. कोलकाता नाइट राइडर्स – श्रेयस अय्यर (27 साल 110 दिन)

श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी मिली थी। उन्होंने 27 साल 110 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई में कप्तानी की थी।

9. कोच्चि टस्कर्स केरल – पार्थिव पटेल (26 साल 70 दिन)

आईपीएल 2011 में पार्थिव पटेल को कोच्चि टस्कर्स केरल का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने 26 साल 70 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में टीम की अगुआई की थी।

8. मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा (25 साल 359 दिन)

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की शुरूआत की थी। उन्होंने 25 साल 359 दिन की उम्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता में टीम की कमान संभाली थी।

7. राजस्थान रॉयल्स – स्टीव स्मिथ (24 साल 347 दिन)

राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा कप्तान स्टीव स्मिथ थे, जिन्होंने 24 साल 347 दिन की उम्र में 2014 में कप्तानी की थी। उन्होंने यह भूमिका दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अहमदाबाद में निभाई थी। हालांकि, आईपीएल 2025 में रियान पराग (23 साल 133 दिन) यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे और राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे।

6. पंजाब किंग्स – सैम करन (24 साल 316 दिन)

सैम करन ने आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की कप्तानी की। वह 24 साल 316 दिन की उम्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मैच में कप्तान बने थे।

5. गुजरात टाइटंस – राशिद खान (23 साल 209 दिन)

राशिद खान को आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी का मौका मिला। उन्होंने 23 साल 209 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पुणे में कप्तानी की थी।

4. दिल्ली डेयरडेविल्स – श्रेयस अय्यर (23 साल 142 दिन)

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के सबसे युवा कप्तान बने। उन्होंने 23 साल 142 दिन की उम्र में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली में कप्तानी की थी।

3. चेन्नई सुपर किंग्स  – सुरेश रैना (23 साल 112 दिन)

सुरेश रैना ने आईपीएल 2010 में 23 साल 112 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की। उन्हें यह मौका दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में मिला था।

2. पुणे वॉरियर्स इंडिया  – स्टीव स्मिथ (22 साल 344 दिन)

स्टीव स्मिथ ने आईपीएल 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी की। वह 22 साल 344 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पुणे में खेले गए मैच में कप्तान बने थे। पुणे वॉरियर्स इंडिया अब आईपीएल का हिस्सा नहीं है।

1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – विराट कोहली  (22 साल 187 दिन)

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे युवा कप्तान हैं। उन्होंने 2011 सीजन में 22 साल 187 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की कप्तानी की। उन्होंने यह जिम्मेदारी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए मैच में संभाली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

नीतिश कुमार मिश्र (Neetish Kumar Mishra) एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की गहरी समझ के साथ, खेल समाचार, आंकड़े, मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड रिकॉर्ड और फैंटेसी 11 प्रेडिक्शन में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version