PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को बढ़त हासिल हैं।

इस्लामाबाद यूनाइटेड PSL की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है। उन्होंने 3 बार इस लीग को अपने नाम किया हैं तो वहीँ क्वेटा ग्लैडिएटर्स 2 बार खिताब जीतने में सफल हुई हैं।

इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला अक्सर रोमांचक रहता है क्योंकि दोनों के पास मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ी रहे हैं। जब भी इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स आमने सामने होते हैं तो मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। नीचे हम आपको IPL में क्वेटा ग्लैडिएटर्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड और दोनों टीमों के बीच जुड़े अहम आंकड़े बता रहे हैं।

PSL में क्वेटा ग्लैडिएटर्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड

पीएसएल इतिहास में क्वेटा ग्लैडिएटर्सऔर इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए हैं। इनमें क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड को 10 मैचों में जीत मिली। जबकि, 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस तरह क्वेटा ग्लैडिएटर्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड में क्वेटा ग्लैडिएटर्स जीत के मामले में आगे है।

कुल मैच: 23

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की जीत: 12

इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत: 11

नो रिजल्ट: 1

क्वेटा ग्लैडिएटर्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेड मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर

इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कई बार बड़े स्कोर बने हैं और कई कम स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ इस्लामाबाद यूनाइटेड का सबसे बड़ा स्कोर: 229 रन

इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सबसे बड़ा स्कोर: 263 रन

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ इस्लामाबाद यूनाइटेड का सबसे कम स्कोर: 117 रन

इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सबसे कम स्कोर: 118 रन

इस्लामाबाद यूनाइटेड vs क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी

अगर कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ बढ़त हासिल है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने इन मुकाबलों में ज्यादा मैच जीते हैं और कई मौकों पर बेहतर प्रदर्शन किया है।

हालांकि, इस्लामाबाद यूनाइटेड भी मजबूत टीम रही है और उसने कई बार क्वेटा ग्लैडिएटर्स को कड़ी चुनौती दी है। यही वजह है कि जब भी क्वेटा ग्लैडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड आमने सामने होते हैं तो मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी हो जाता है और नतीजा आखिरी ओवर तक जा सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version