Jason Gillespie: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ बुरे समय का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्यूंकि अब टीम के मौजूदा कोच जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) को पीसीबी ने पद से हटाने की तैयारी कर ली है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद को पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कोच बनाया जा सकता है। जिसके चलते हुए हमें एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बदलाव देखने को मिल सकते है।

तभी तो ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही एक बार फिर से पाकिस्तान टीम के कोच को बदलने की बात चलने लगी है। अब इसके बाद बहुत ही जल्द जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) की पाकिस्तानी टीम के कोच पद से छुट्टी हो सकती है। इसके लिए अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड देशी कोच बनाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए उन्होंने अब लगभग अपना नाम तय भी कर लिया है।

इसके लिए उन्होंने पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद का नाम तय किया है। तभी तो अब आकिब जावेद पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बन सकते हैं। इसके अलावा जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) को भी इसी साल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। इसके अलावा गिलेस्पी के साथ गैरी कर्स्टन को वनडे और टी20 टीम का कोच बनाया गया था।

लेकिन कर्स्टन ने पिछले महीने ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी तो अब उनके जाने के कुछ ही महीने में जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) के जाने की भी बात हो रही है। इसके अलावा कर्स्टन के जाने के बाद गिलेस्पी (Jason Gillespie) फिलहाल अभी लिमिटेड ओवरों में भी पाकिस्तान के अंतरिम कोच बने हुए हैं।
Jason Gillespie पाकिस्तान टीम में कोच बदलने का दौर जारी :-
अब जब से जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) पाकिस्तान की टीम के कोच बने है तभी से ही पाकिस्तान की टीम में उठा पटक का दौर चल रहा है। क्यूंकि अभी हाल ही में हमें टीम में कप्तान के रूप में बदलाब भी देखने को मिल चुका है। वहीं इसके अलावा जब से गिलेस्पी कोच बने है तब से ही टीम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है।

तभी तो अब ऐसे में पाकिस्तान की टीम मैनेजमेंट गिलेस्पी की छुट्टी करने के मूड में दिख रही है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। वहीं अभी हाल ही में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को जीता था।
लेकिन अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज को गंवा दिया है। तभी तो अब ऐसे में यह माना जा रहा है कि जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 मैच पाकिस्तान के कोच के तौर पर उनका आखिरी मुकाबला होगा। इसके अलावा आकिब जावेद की नियुक्ति का ऐलान आज किया जा सकता है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








