Thursday, June 11

ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सभी सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। वहीं अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस सीरीज में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला काफी चला था। क्यूंकि उन्होंने सीरीज के तीसरे वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक भी लगाया था। लेकिन इस मैच भले ही उनका यह शतक टीम को जीत नहीं दिला सका हो, पर इस दौरान वह नंबर-3 पर खेलते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। आइए इन खिलाड़ियों की सूची पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. विराट कोहली : 12,676 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने अपने बेमिसाल वनडे करियर में ज्यादातर बल्लेबाजी नंबर-3 पर ही की है। इस पोजीशन पर खेलते हुए उन्होंने 244 पारियों में 61.53 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 12,676 रन बनाए हैं।

virat kohli
virat kohli

इस बीच हमें उनके बल्ले से 47 शतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपने पूरे वनडे करियर में 58.71 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 14,797 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 54 शतक भी आए हैं। जबकि इस बीच उनका वनडे में सर्वोच्च स्कोर 183 रन।

2. रिकी पोंटिंग : 12,662 रन :-

इस सूची में अब दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग खिसक गए हैं। क्यूंकि विराट कोहली ने अब नंबर-3 पर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में उनको पीछे छोड़ दिया है। वहीं इस नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कुल 330 पारियों में बल्लेबाजी की थी।

Ricky Ponting
Ricky Ponting

इस दौरान खेलते हुए तब उन्होंने 42.48 की बल्लेबाजी औसत और 80.73 की स्ट्राइक रेट के साथ 12,662 रन बनाए थे। जबकि इस बीच उनके बल्ले से हमें 29 शतक और 74 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 13,704 रन बनाए थे।

3. कुमार संगाकारा : 9,747 रन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी नंबर-3 पर 238 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.71 की बल्लेबाजी औसत के साथ 9,747 रन बनाए थे।

Kumar Sangakkara
Kumar Sangakkara

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 41.98 की बल्लेबाजी औसत से 14,234 रन बनाए थे। वहीं इस बीच उनका वनडे में सर्वोच्च स्कोर 169 रन का रहा था। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से हमें 25 शतक और 93 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में श्रीलंका टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

4. जैक्स कैलिस : 7,774 रन :-

इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने शीर्षक्रम में बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को काफी सारे मैच जितवाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 45.73 की बल्लेबाजी औसत के साथ 11,579 रन बनाए थे।

Jacques Kallis
Jacques Kallis

वहीं इस बीच उनके बल्ले से हमें 17 शतक और 86 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 200 पारियों में खेलते हुए 45.72 की बल्लेबाजी औसत के साथ 7,774 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक भी आए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version