IPL 2026: आईपीएल 2026 का 29 वां मैच आज रविवार, 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे न्यू चण्डीगढ़ मुल्लापुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को आरसीबी की टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से हार मिली थी।

जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पिछले मैच में मजबूत मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकेट से हराया है। वहीं आज के इस मैच में ये दोनों टीमें जीत हासिल करना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

इन दोनों टीमों के बीच अभी तक बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 6 ही मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक पंजाब किंग्स की टीम को इनमें से 3 मैच में जीत मिली है। जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को भी इस दौरन 3 ही मैचों में जीत मिली है। तभी तो इन दोनों के बीच अभी तक मुकाबला बराबरी का रहा है।

Punjab Kings
Punjab Kings

इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों में खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ की टीम को हराया था। आज इस मैच में दोनों के बीच कांटे की टक्कर भी देखने को मिलेगी।

आज इस तरह की हो सकती है LSG की टीम :-

आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को आरसीबी की टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में LSG टीम की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जल्दी ही आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। जबकि एडेन मर्करम भी जल्दी ही आउट हो गए थे। लेकिन आज के इस मैच में इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकेट से करारी हार दी थी। तब इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम के लिए उनके सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारियां खेली थी। जबकि गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 22 रन ही देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं आज के इस मैच में टीम को अपने दूसरे सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य से अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

Prabhsimran Singh
IPL 2026, Prabhsimran Singh/Getty Images

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।

कैसी रहने वाली है आज मुल्लापुर स्टेडियम की पिच :-

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। इसके अलावा यहां गेंद ज्यादा सीम और टर्न नहीं होती है। क्यूंकि हमें यहां पर एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है।

Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium
Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium

इसके अलावा यहां पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी काफी मदद मिल सकती है। इसके चलते हुए आज जो भी टीम यहां पर टॉस को जीतेगी वह गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्यूंकि इस मैदान पर लक्ष्य को हासिल करना आसान माना जाता है।

कैसा रहेगा आज मुल्लापुर का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 19 अप्रैल को मुल्लापुर में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज सभी दर्शकों को मैच बिना बाधा के देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच यह मुकाबला आज रविवार, 19 अप्रैल को न्यू चण्डीगढ़, मुल्लापुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version