करोबो, लोड़बो और जीतबो…अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बात को सच साबित कर दिया। IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब अपने नाम कर लिया है। इस पूरे सीजन में गौतम गंभीर की ये टीम शानदार प्रदर्शन करते आई। नतीजा ये रहा कि अब ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। बता दें कि कोलकाता ने इस जीत के साथ ही कुल तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया। इससे पहले आखिरी बार कोलकाता ने साल 2014 में चैंपियन बनी थी। उस वक्त गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे और इस वक्त हेड कोच है।
KKR ने एकतरफा अंदाज में जीता मैच
मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन इस मैच में हैदराबाद मात्र 113 रन ही बना सकी और सबसे विस्फोटक बल्लेबाज ट्रविस हेड और अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे। केकेआर के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अभिषेक को सिर्फ 2 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके अगले ही ओवर में ही वैभव अरोड़ा ने ट्रेविस हेड को खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी 9 रन पर आउट हो गए। बाद में नीतीश रेड्डी 13, मार्करम 20 और क्लासेन 16 रन पर पेवेलियन चले गए। केकेआर की तरफ से रसेल ने महज 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। दूसरी तरफ स्टार गेंदबाज स्टार्क ने 2 विकेट, हर्षित राणा 2 और सुनिल नरेन 1 विकेट अपने नाम किया।
ICYMI!
That special run to glory 💫💜
Recap the #Final on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #KKRvSRH | #TheFinalCall pic.twitter.com/qUDfUFHpka
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2024
113 रनों का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने 8 विकेट रहते स्कोर को चेज कर लिया। हांलाकि नरेन 6 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन गुरबाज और वेंकटेश अय्यर ने 91 रनों की साझेदारी की। इन दोनों की साझेदारी की बदौलत ही केकेआर ने टीम ने आईपीएल 2024 को अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: क्या हार्दिक पांड्या का उनकी बीवी से तलाक हो गया है? जानिए पूरी हकीकत







