Sunday, February 1

James Anderson: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को अब ब्रिटिश शाही परिवार की सदस्य प्रिंसेस ऐन ने विंडसर कैसल में आयोजित एक समारोह के दौरान नाइटहुड यानी सर की उपाधि से सम्मानित किया है। इस बार 43 वर्षीय एंडरसन को यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की अप्रैल 2024 की रिजाइनेशन ऑनर्स लिस्ट में शामिल किया गया था।

इस दौरान अब उनको क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए यह उपाधि प्रदान की गई है। इसके बाद लंकाशायर क्रिकेट क्लब ने अब एक्स पर एंडरसन की तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। इस दौरान लंकाशायर ने एक्स पर लिखा है कि, “सर जेम्स एंडरसन! जिम्मी के लिए एक खास दिन, क्योंकि उन्हें विंडसर कैसल में प्रिंसेस ऐनी से नाइटहुड मिला! अब तक के सबसे महान तेज गेंदबाज।”

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर हैं एंडरसन :-

James Anderson
James Anderson

जुलाई 2024 में लॉर्ड्स में खेले गए अंतिम टेस्ट के साथ ही दिग्गज इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने 21 साल लंबे करियर को अलविदा कहा था। इस बीच उन्होंने टेस्ट में कुल 188 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 704 विकेट हासिल किए थे। वहीं इस फॉर्मेट में यह किसी तेज गेंदबाज द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड भी है।

इसके अलावा इस विशेष सूची में उनसे आगे केवल श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के महान लेग स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न (708) का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने ODI क्रिकेट में 269 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इस फॉर्मेट में यह आज भी इंग्लैंड की टीम के लिए एक रिकॉर्ड है। वहीं उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2015 में खेला था।

अब भी T20 क्रिकेट में एक्टिव है एंडरसन :-

James Anderson
James Anderson

इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी एंडरसन ने साल 2024 सीजन के दौरान अपनी काउंटी लंकाशायर के लिए खेलना जारी रखा था और करीब एक दशक बाद T20 क्रिकेट में वापसी की थी। इसके चलते हुए ही उन्होंने ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए वाइल्डकार्ड कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किया था और अब साल 2025 सीजन में अपनी काउंटी करियर को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

इंग्लैंड के 15वें क्रिकेटर को मिला है यह खास सम्मान :-

James Anderson
James Anderson

इस बीच गौर करने वाली बात यह है कि साल 2019 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के बाद अब जाकर किसी किसी इंग्लिश क्रिकेटर को नाइटहुड की उपाधि दी गई है। इसके चलते हुए अब जेम्स एंडरसन सर की उपाधि पाने वाले इंग्लैंड के 15वें क्रिकेटर बन गए हैं। जबकि उनके साथी क्रिकेटर एलिस्टर कुक को भी इस खास सम्मान से नवाजा जा चुका है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version