IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरा टी20 मैच 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यानवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं इस मैदान पर पहली बार ही कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाने वाला है। लेकिन यहां पर आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट के टी20 मुकाबले खेले गए है। वहीं यह पंजाब किंग्स की टीम का होम ग्राउंड भी है।

मुल्लांपुर स्टेडियम में टी20 रिकॉर्ड :-

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में अभी तक ईपीएल के कुल 11 मैच खेले गए हैं। इसके अलावा यहां पर घरेलू क्रिकेट के भी 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस बीच आईपीएल में यहां खेले गए 11 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मुकाबले जीते हैं। जबकि दूसरी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा यहां पर 7 बार टॉस जीतने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

 Punjab Kings
Punjab Kings

जबकि 4 बार टॉस हारने वाली टीम को जीत मिली है। इसके अलावा मुल्लांपुर में सबसे बड़ा टीम टोटल स्कोर जम्मू कश्मीर की टीम के नाम है। क्यूंकि जम्मू कश्मीर की टीम ने अरुणाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 338 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके अलावा आईपीएल की बात करें तो यहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 228 रन का स्कोर बनाया था।

केकेआर टीम के नाम है यहां पर सबसे छोटा स्कोर :-

इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में मुल्लांपुर स्टेडियम में सबसे छोटा टीम स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने बनाया था। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम द्वारा दिए गए 112 रनों का पीछा करते हुए KKR की टीम 95 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। जबकि इस दौरान यहां पर घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के खिलाफ मेघायल टीम केवल 53 रनों पर ऑलआउट हुई थी। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 169 रन का है।

Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium
Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium

इसके अलावा आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के अलावा मुल्लांपुर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 वनडे मैच भी खेले हैं। वहीं अब यह मैदान पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके चलते हुए आज यहां पर हमें भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version