मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। पिछले 5 सालों से वो एक भी ख़िताब नहीं जीत पाई हैं। इस दौरान उन्होंने टीम, कप्तान, खिलाड़ी और हेड कोच—सब कुछ बदलकर देख लिया, लेकिन कुछ भी कारगर नहीं रहा है।
उन्होंने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस की टीम से ट्रेड किया, फिर भी नतीजा नहीं आया। इसलिए अगले सीज़न के लिए वे अपनी टीम में बदलाव कर सकती हैं और कुछ खिलाड़ियों को इस ऑक्शन से पहले रिलीज़ किया जा सकता है, ताकि अगले साल के लिए अच्छी स्क्वाड तैयार की जा सके।
इन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस कर सकती हैं रिलीज
1. दीपक चाहर (Deepak Chahar)

घरेलू क्रिकेट में राजस्थान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ में खरीदा था। उनको टीम में लेने के बाद MI की गेंदबाज़ी लाइनअप काफ़ी अच्छी बन गई थी। हालाँकि, वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके चलते उन्हें अगले ऑक्शन से पहले रिलीज़ किया जा सकता है।
दीपक ने पिछले सीज़न मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैच खेले थे, जिसमें 34.18 की औसत और 9.17 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए थे। वे नई गेंद का प्रयोग उस हिसाब से नहीं कर पाए थे, जिसके लिए वे जाने जाते थे, इसलिए उन्हें रिलीज़ किया जा सकता है।
2. मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman)

अफ़ग़ानिस्तान के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज़ मुजीब को उनके ही देश के स्पिनर अल्लाह ग़जनफर की जगह इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में ऐड किया गया था। लेकिन उन्हें न तो ज़्यादा मौके दिए गए थे और जो भी गिने-चुने मौके मिले, उनमें उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं था कि अब उन्हें रिटेन किया जा सके। इसलिए उन्हें आईपीएल 2026 से पहले रिलीज़ किया जा सकता है।
मुजीब ने पिछले सीज़न मुंबई के लिए सिर्फ़ 1 मैच खेला था और उसमें 14 की इकॉनमी से 1 विकेट लिया था। अल्लाह ग़जनफर के रूप में मुंबई के पास पहले से ही अच्छा विकल्प मौजूद है, इसलिए उन्हें रिलीज़ किया जा सकता है।
3. कर्ण शर्मा (Karn Sharma)

उत्तर प्रदेश के शानदार लेग स्पिन गेंदबाज़ और आईपीएल में कई टीमों के लिए ख़िताब जीत चुके कर्ण शर्मा को भी मुंबई की टीम रिलीज़ कर सकती है। उन्हें इस सीज़न कई मैच खेलने का मौका दिया गया था, लेकिन वे कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसके चलते अब उनका पत्ता कट सकता है।
कर्ण शर्मा का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं था और अब टीम के पास विग्नेश पुथुर के रूप में युवा स्पिन गेंदबाज़ मौजूद है, जो लंबे समय तक बागडोर संभाल सकते हैं। कर्ण ने इस सीज़न खेले 6 मुकाबलों में 18.28 की औसत से 7 विकेट हासिल किए थे।

