Saturday, June 20

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें लंबे समय से चोट के चलते बाहर चल रहे कई स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है।

इस महीने के आखिर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली ODI और T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का चयन पूरा कर लिया है। टीम में तेज गेंदबाज मैट फिशर, विल ओ’रूर्क और ब्लेयर टिकनर की वापसी सबसे खास रही है। ओ’रूर्क पीठ की चोट से उबरकर ODI टीम में लौटे हैं, जबकि मैट फिशर को T20I स्क्वाड में ऐड किया गया है। वहीं ब्लेयर टिकनर टखने की चोट से पूरी तरह फिट होकर दोनों फॉर्मेट की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

यह भी पढ़े: http://2007 से 2026 तक, किस टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में लगे कितने छक्के?

कोच रॉब वॉल्टर ने खुशी जाहिर की

टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने खिलाड़ियों की वापसी पर खुशी काफी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है साथ ही अब उनका टीम में लौटना काफी अहम साबित हो सकता है। लगातार क्रिकेट शेड्यूल को देखते हुए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ होना बेहद जरूरी है।

इसके अलावा ऑफ स्पिन ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की भी टीम में वापसी हुई है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था, फोर्ड ट्रॉफी में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। टॉम लैथम संभालते हुए नज़र आएंगे।

यह भी पढ़े: RCB vs SRH: 5 खिलाड़ी जो अपनी टीमों के लिए बन सकते हैं सबसे बड़े गेमचेंजर, फ्लॉप हुए तो हार पक्की

टॉम लैथम संभालेंगे NZ की कमान

इस दौरे पर टीम की कप्तानी टॉम लैथम करेंगे, क्योंकि नियमित व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर इस समय IPL में मुंबई इंडियन्स के तरफ से खेल रहे हैं । इसके अलावा मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क और बेन सीयर्स जैसे खिलाड़ी श्रीलंका में न्यूजीलैंड A टीम के साथ खेलने के बाद सीधे इस स्क्वाड में शामिल होंगे।

न्यूजीलैंड टीम 13 अप्रैल को दौरे के लिए रवाना होगी, जबकि पहला ODI मुकाबला 17 अप्रैल से खेला जाएगा। इस सीरीज में सबकी नजरें न्यूजीलैंड की इस नई और संतुलित टीम पर होंगी, जो बांग्लादेश में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

यह भी पढ़े: CSK के सबसे कम स्कोर डिफेंड करने वाले टॉप मैच

न्यूजीलैंड की T20I टीम: टॉम लैथम (कप्तान), कैटेन क्लार्क, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेवन जैकब्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

न्यूजीलैंड की ODI टीम: टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रूर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version