इस बार महिला वर्ल्ड कप का आगाज़ 30 सितम्बर से होना है। इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान महिला टीम ने एक बड़ा फैसला लिया है। टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी गुवाहाटी में होगी, जिसमें पाकिस्तान की टीम ने हिस्सा लेने से मना कर दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का फैसला

पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल जियो की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फैसला किया है कि महिला टीम वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में भाग नहीं लेगी।

महिला वर्ल्ड कप 2025: कब और कहां होंगे मुकाबले

महिला वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत और श्रीलंका में होगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितम्बर से होगी और फाइनल मैच 2 नवम्बर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी।

पाकिस्तान की टीम क्यों नहीं लेगी हिस्सा?

30 सितम्बर को टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा। इसके दौरान पाकिस्तान की टीम ने ओपनिंग सेरेमनी में आने से इनकार कर दिया है। जियो न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल माह में हुए पहलगाम हमले के बाद से दोनों देशों के रिश्ते काफी खराब नज़र आ रहे हैं। इसी वजह से PCB ने यह फैसला लिया है।

आमतौर पर ओपनिंग सेरेमनी में सभी टीमों के कप्तान अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और फोटोशूट में हिस्सा लेते हैं। लेकिन इस बार पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना इस फोटोशूट में नज़र नहीं आएंगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच बना फॉर्मूला

भारत और पाकिस्तान की टीमें लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं खेल रही हैं। ये दोनों सिर्फ़ ICC टूर्नामेंट या एशिया कप में ही आमने-सामने होती हैं। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भारत आई थी। लेकिन पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर से खटास बढ़ गई है। इसी कारण पाकिस्तान ने ओपनिंग सेरेमनी से दूरी बनाई है।

पाकिस्तान के मैच कहां होंगे?

इस टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। अगर टीम सेमीफाइनल में पहुँचती है तो वह मुकाबला भी श्रीलंका में ही होगा। यहां तक कि अगर पाकिस्तान फाइनल तक पहुँचती है, तो वह मैच भी श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version