Thursday, March 5

दिग्गज भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन इस साल के आखिरी में होने वाली बिग बैश लीग 2025-26 (BBL 15) से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इसी साल कुछ समय पहले आईपीएल से संन्यास लिया था और उनकी नजर दुनियाभर की अन्य टी20 लीग में खेलने की थी। हालाँकि अब वो इस सीजन खेलते हुए नहीं दिखेंगे जो कि उनकी टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका हैं।

BBL 15 से बाहर हुए रविचंद्रन अश्विन

Ravichandran Ashwin Ruled Out Of BBL15
Ravichandran Ashwin Ruled Out Of BBL15

दरअसल भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन घुटने की सर्जरी कराने के चलते बिग बैश लीग के 15वें (BBL 15) सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इस सीजन न खेल पाने पर उन्होंने काफी निराशा व्यक्त की हैं। उनका बाहर होना सिडनी थंडर की टीम के लिए एक बड़ा झटका हैं। क्योंकि, उनकी स्पिन गेंदबाजी इस दिग्गज के कंधो पर निर्भर थी।

सिडनी थंडर के लिए बड़ा झटका

अश्विन ने पिछले साल के आखिरी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और उसके बाद इस आईपीएल के बाद उन्होंने उससे भी रिटायरमेंट का फैसला लिया था। उन्होंने विदेशी लीग खेलने की इच्छा जताई थी जिसके चलते आईएलटी20 और बिग बैश में अपना नाम दिया था लेकिन आईएलटी20 ऑक्शन में वो अनसोल्ड हो गए थे। बीबीएल 15 में उन्हें सिडनी थंडर ने अपनी टीम में ड्राफ्ट पिक किया था। वो पहले बड़े भारतीय खिलाड़ी बनने वाले थे जो कि बीबीएल में हिस्सा लेते।

अश्विन ने बाहर होने पर जताई निराशा

सिडनी थंडर की टीम से बाहर होने पर रविचंद्रन अश्विन ने बयान जारी करते हुए कहा कि, ‘मैं बीबीएल के 15वें सीजन में नहीं खेलने से निराश हूं। मेरा फोकस अब रिकवरी और क्रिकेट में मजबूती से वापसी पर है। मैं थंडर परिवार और फैंस का आभारी हूं जिन्होंने मेरे लिए काफी जोश दिखाया।”

उन्होंने आगे कहा कि, “ट्रेंट (कॉपलैंड, थंडर के जनरल मैनेजर) और पूरे मैनेजमेंट ने मुझे पहली बातचीत से ही क्लब का हिस्सा बना लिया। अगर रिहैब और ट्रेवल प्लान सही रहा तो मैं सीजन के आखिरी पड़ाव के दौरान टीम के साथ रहूंगा और फैंस से मिलूंगा। थंडर की दोनों टीमों को सफल साल के लिए शुभकामनाएं।”

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version