Rohan Jaitley: रोहन जेटली फिर बने DDCA के अध्यक्ष, कीर्ति आजाद को 800 वोटों से हराया

Rohan Jaitley: दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के लिए हुए चुनावों में रोहन जेटली ने बड़ी जीत दर्ज की है।

Google News Sports Digest Hindi

Rohan Jaitley: दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के लिए हुए चुनावों में रोहन जेटली (Rohan Jaitley) ने बड़ी जीत दर्ज की है। इन चुनावों में उन्होंने एकतरफा मुकाबले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद को 800 वोटों से हरा दिया है।

Rohan Jaitley
image source via getty images

इसके चलते हुए उन्होंने दोबारा से DDCA अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल कर ली है। वहीं रोहन जेटली (Rohan Jaitley) पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के पुत्र हैं। इससे पहले पिछली बार भी हुए चुनावों में वह (Rohan Jaitley) DDCA के अध्यक्ष चुने गए थे। तब उस समय साल 2020 के चुनाव में उनको निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था।

Rohan Jaitley को मिले कुल 1,777 वोट :-

DDCA अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में इस बार कुल 2,413 वोट डाले गए थे। इनमें से इस बार रोहन (Rohan Jaitley) को 1,777 वोट मिले है। जबकि कीर्ति आजाद को सिर्फ 777 वोट ही हासिल हुए। वहीं इस चुनाव को जीतने के लिए कुल 1207 वोटों की जरुरत थी। इसके अलावा इस बार उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में शिखा कुमारी ने जीत दर्ज की है।

सम्बंधित खबरें
Rohan Jaitley
image source via getty images

वह पूर्व कार्यवाहक BCCI अध्यक्ष सीके खन्ना की बेटी है। उन्होंने इस बार चुनाव में राकेश कुमार बंसल को हराकर उपाध्यक्ष पद हासिल किया है। इस बार उनको कुल 1246 वोट मिले है। इसी तरह इस बार अशोक शर्मा (893) सचिव बने है। जबकि हरीश सिंगला (1328) कोषाध्यक्ष और अमित ग्रोवर (1189) संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इन्होंने हासिल की निदेशक पद पर जीत :-

इस बार हुए चुनाव में आनंद वर्मा (985), मंजीत सिंह (1,050), नवदीप एम (1,034), श्याम शर्मा (1,165), तुषार सहगल (926), विकास कत्याल (1,054), विक्रम कोहली (939) ने निदेशक पदों पर जीत हासिल की है।

Rohan Jaitley
image source via getty images

इससे पहले साल 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और बर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने DDCA में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
इसके अलावा हम आपको यहां पर बता देना चाहते है की दिवंगत अरुण जेटली ने 14 साल तक DDCA के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More