ZIM vs SL: इस मौजूदा समय में श्रीलंका क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। वहीं इस समय इन दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। श्रीलंकाई खिलाड़ी इस दौरे पर काफी धमाल मचा रहे है। क्यूंकि अब श्रीलंका की टीम ने खेले गए पहले टी 20 मैच में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया है।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम ने इस लक्ष्य को केवल 6 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका ने 55 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनके अलावा बल्लेबाज कामिंदु मेडिंस ने भी नाबाद 41 रन बनाए थे।
ब्रायन बैनेट ने बनाए थे 81 रन :-
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ी 81 रन की पारी ब्रायन बैनेट ने खेली थी। इसके चलते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 175 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी।

इस मैच में खेलते हुए ब्रायन बैनेट ने 57 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली थी। लेकिन बाद में उनकी यह पारी भी टीम के लिए काम नहीं आ सकी। जबकि श्रीलंका की तरफ से दुष्मंथा चमीरा ने 4 ओवर में केवल 30 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
पथुम निसांका ने लगाया शानदार अर्धशतक :-
इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका टीम की शुरुआत काफी शानदार रही थी। क्यूंकि उनके दोनों ओपनर पथुम निसांका और कुसल मेडिंस ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की थी।

इससे उन्होंने अपनी टीम की जीत भी लगभग सुनिश्चित कर दी थी। इस मैच में पथुम निसांका ने 32 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस बीच उनके बल्ले से हमें 4 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। जबकि अन्य बल्लेबाज कुसल मेडिंस ने 35 गेंद पर 38 रन बनाए।
कामिंदु मेडिंस ने बनाए 41 रन :-

इसके बाद मैच के अंत में श्रीलंका के लिए बल्लेबाज कामिंदु मेडिंस ने 16 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेल खेली और अपनी टीम को जीत भी दिलाई। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्के भी आए। उनके अलावा बल्लेबाज दुशान हेमंथा ने 9 गेंद पर 14 रनों का योगदान दिया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







