Wednesday, February 18

Hockey Asia Cup 2025: इस समय एशिया कप हॉकी 2025 में सुपर 4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। वहीं इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 4 में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन अब भारत की हॉकी टीम को जब पहला मैच कोरिया से खेलना पड़ा है तो मैच बराबरी पर छूटा है। क्यूंकि इन दोनों ही टीमों ने खेल के अंत तक 2-2 गोल दागे थे। वहीं इस मैच में खेल के अंतिम मिनट तक काफी रोमांच बना रहा था। इसके अलावा भारतीय टीम इसके फाइनल में जाने की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है।

भारत ने दागा था मैच का पहला गोल :-

एशिया कप हॉकी 2025 के सुपर 4 मुका​बले में साउथ कोरिया के खिलाफ खेलते हुए मैच का पहला गोल भारत की तरफ से किया गया था। इसके बाद कोरियाई टीम ने पलटवार करते हुए बैक टू बैक दो गोल दागकर पहले तो गोल की बराबरी की थी फिर उसके बाद कोरियाई टीम ने मैच में लीड हासिल कर ली।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत के हाथ से यह मैच फिसल गया है। लेकिन मैच के अंतिम क्वार्टर में मनदीप के गोल ने कमाल ही कर दिया। इसके बाद यह मैच बराबरी पर समाप्त हो गया।

हार्दिक और मनदीप ने किए अपनी टीम के लिए गोल :-

इस सुपर 4 मुका​बले के शुरू होने के कुछ ही देर बाद हार्दिक सिंह ने मैच का पहला गोल कर दिया। इसके चलते हुए भारतीय टीम को बढ़त मिल गई। इसके बाद मैच में जुगराज सिंह की गलती से कोरिया को एक पेनाल्टी स्ट्रोक मिल गया। इसको उन्होंने गोल में तब्दील कर बराबरी कर ली।

mandeep singh
mandeep singh

इसके बाद फिर कोरिया को एक पेनाल्टी कार्नर मिला। इसको भी उन्होंने गोल में बदल कर भारतीय टीम पर 2-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद खेल के अंतिम समय में भारतीय खिलाड़ी मनदीप सिंह ने एक गोल दाग कर बराबरी हासिल कर ली। लेकिन इस मैच में कुछ देर के लिए तो ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को जीत जाएगा। लेकिन अंत में कोरिया ने भी अच्छा खेल दिखाया और बाद में कोई गोल नहीं करने दिया।

एक भी मैच नहीं हारी है भारतीय टीम :-

इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने पूल ए के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सबसे पहले चीन को तीन के मुकाबले चार गोल से मात दी थी। इसके बाद फिर दूसरे मैच में भारत ने जापान को दो के मुकाबले तीन गोल से हराया था। वहीं फिर तीसरे मैच में भारतीय टीम ने कजाखस्तान की टीम पर 15 गोल की बड़ी जीत दर्ज की थी।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

उस समय यह मैच एकतरफा रहा था। इसके अलावा अब सुपर 4 में सभी टीमें एक दूसरे से मैच खेलेंगी। इसके चलते हुए जो टॉप की दो टीमें होंगी, वो फाइनल मैच खेलेंगी। इसके बाद अब भारतीय टीम का मैच 4 सितंबर को मलेशिया से होगा। अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है तो उसको यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version