श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप से पहले इसी फॉर्मेट की सीरीज खेली जा रही हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।
टी20 वर्ल्ड से पहले दोनों टीमों का आखिरी मैच इसलिए वो इसको जीतना चाहेंगी ताकि मोमेंटम के साथ उस टूर्नामेंट में उतर सकें। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती हैं।
पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में अगर पिच की बात करें, तो यहाँ पर अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहाँ नई गेंद में बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। हालाँकि गेंद पुरानी होने के बाद बड़े हिट्स लगाना थोड़ी मुश्किल ज़रूर होता है, लेकिन उसके बाद भी यहाँ बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, क्योंकि यहाँ की बाउंड्री भी छोटी हैं और गेंद आसानी से ट्रैवल करती है।
चेज़ करते समय ड्यू आती है, जिसका बल्लेबाजों को थोड़ा फायदा मिलता हैं क्योंकि गेंद स्किड करती हैं। लेकिन दूसरी पारी में पिच थोड़ी धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनर्स और स्लोअर बॉलर्स प्ले में आते हैं। क्योंकि उनकी कटर और स्लो बॉल पिच पर रुककर आती हैं, इसलिए यहाँ पर चेज़ करने में टीमों को मुश्किल आती है।
एवरेज स्कोर– 157
1st इनिंग एवरेज स्कोर– 167
2nd इनिंग एवरेज स्कोर– 147
कैसा रहेगा मौसम?
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पहले मैच के दौरान मौसम अच्छा रहने वाला है। इस दिन तापमान भी काफ़ी बढ़िया रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो 32 डिग्री से 19 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं ह्यूमिडिटी ज़्यादा रहने वाली है, जो लगभग 56% तक रह सकती है।
इस मुकाबले में बारिश के कुछ प्रतिशत चांस हैं। मैच में लगभग 24 परसेंट बारिश के अनुमान हैं हालाँकि इसकी वजह से ओवरों में कोई कटौती होने के आसार नहीं हैं। हवा की रफ़्तार भी 8 किमी प्रति घंटे रहने वाली है।
पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम के आँकड़े
पल्लेकेले के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 15 बार चेज़ करने वाली और 11 बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, वहीं 1 मुकाबला टाई और 2 बारिश की वजह से रद्द हुए थे।
टोटल मैच– 29
टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 15
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 11
हाईएस्ट स्कोर- 263/3 ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
लोएस्ट स्कोर- 88/10 न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका
हाईएस्ट टोटल चेज़- 178/2 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 137/9 भारत बनाम श्रीलंका
इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
इस मैदान पर अगर श्रीलंका के प्रदर्शन की बात की जाए, तो यहाँ लंका की टीम ने 23 मैच खेले हैं, जिसमें 11 मैच में जीत दर्ज की है और 11 मैच में हार, जबकि 1 मैच टाई रहा है।
| कुल मैच | 23 |
| जीत | 11 |
| हार | 11 |
| टाई | 1 |
| नो रिजल्ट | 0 |
इंग्लैंड की टीम ने पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।
| कुल मैच | 5 |
| जीत | 2 |
| हार | 3 |
| टाई | 0 |
| नो रिजल्ट | 0 |







