Saturday, February 7

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर अब सभी क्रिकेट फैंस का इंतजार समाप्त होने ही वाला है। क्यूंकि अब क्रिकेट के इस महादंगल की शुरुआत होने में अब केवल 4 दिन का समय ही शेष रह गया है। आइए इससे पहले आज हम आपको उस भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके डर से सभी टीमों के गेंदबाज इस समय घबरा रहे हैं।

इस बीच विरोधी टीमों के तेज गेंदबाज, स्पिनर गेंदबाज गेम के हर फेज में इस भारतीय बल्लेबाज को गेंदबाजी करने से काफी डर रहे होंगे। लेकिन इस बीच आप यह सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों है और यह कौन सा वो बल्लेबाज है, जिसके चलते हुए हर फेज में बॉलिंग करने से सभी टीमों के गेंदबाज डर रहे हैं। आइए आज हम आपको उस खिलाड़ी के बारे में बताते हैं। जिससे सभी विपक्षी गेंदबाज इस समय काफी डरे हुए हैं।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

इस बीच यह भारतीय बल्लेबाज और कई नहीं बल्कि बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा है। क्यूंकि भारतीय टीम के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी युवराज सिंह से कोचिंग लेने वाले अभिषेक शर्मा इस समय अपने आक्रामक खेल के लिए काफी मशहूर हैं। इसके चलते हुए वह पहली बॉल से ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट खेल के हर फेज में काफी शानदार रहता है। इसकी वजह से वह स्पिनर और पेसर सभी की जमकर पिटाई लगाते हैं।

अभिषेक की स्ट्राइक रेट ने मचाया है धमाल :-

इसके अलावा भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओवरऑल स्ट्राइक रेट 195 का है। इसके चलते हुए उनका यह शानदार स्ट्राइक रेट विरोधी गेंदबाजों के होश उड़ाने के लिए काफी है। जबकि पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 190 का है। वहीं तब उनका यह शानदार स्ट्राइक रेट तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स को भी शुरुआती 6 ओवर में उनसे डरने पर मजबूर कर देता है।

पेसर और स्पिनर के खिलाफ शानदार है अभिषेक का स्ट्राइक रेट :-

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अगर तेज गेंदबाजों के सामने स्ट्राइक रेट की बात करें तो उनका स्ट्राइक रेट तब 188 का रहता है। वहीं इस छोटे फॉर्मेट में अगर इस स्ट्राइक रेट के साथ कोई खेलता है तो उससे डरना बहुत जरूरी है। जबकि इसके दूसरी तरफ वह स्पिनर्स के सामने और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। क्यूंकि तब खेलते हुए उनका उनका स्ट्राइक रेट 211 का हो जाता है। इस दौरान उनका यह कारनामा सभी स्पिनर्स को दिन में तारे दिखाने के लिए काफी है।

ऐसा रहा है अभिषेक शर्मा का धमाकेदार करियर :-

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अभी तक भारत के लिए कुल 38 टी20 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 37 पारियों में 37.1 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 194.7 की स्ट्राइक रेट के साथ 1297 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उन्होंने 2 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से टी 20 फॉर्मेट में अभी तक 123 चौके और 88 छक्के भी आए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version