Friday, February 20

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शुक्रवार, 20 फरवरी को 40 वां मैच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में इन दोनों ही टीमों ने अभी तक अपने 3-3 मैच खेल लिए हैं।

इनमें से ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक मैच में जीत मिला है। जबकि ओमान की टीम को इस दौरान एक मैच में भी जीत नहीं मिली है। वहीं ये दोनों टीमें अब इस टूर्नामेंट के सुपर-8 से बाहर हो गई है। लेकिन आज इस मैच को जीत कर ये दोनों टीमें अपने विश्व कप अभियान का समापन करना चाहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

Australia cricket team
Australia cricket team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच अभी तक केवल एक ही टी-20 मैच खेला गया है। तब उस मैच में कंगारू टीम को जीत मिली थी। वहीं इन दोनों के बीच यह एकमात्र मैच साल 2024 में खेला गया था। तब उस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 39 रनों से जीत लिया था। जबकि आज के इस मैच को भी यह टीम जीतना चाहेगी।

आज इस तरह की हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की टीम :-

अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को श्रींलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी। तब उस मैच में बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने शानदार अर्धशतक लगाया था। लेकिन उस मैच में उनकी गेंदबाजी काफी खराब रही थी। लेकिन आज के इस मैच में यह टीम सभी विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

australia cricket team
australia cricket team

ऑस्ट्रेलिया की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज ओमान की टीम :-

अपने पिछले मैच में ओमान क्रिकेट टीम को आयरलैंड की टीम के खिलाफ 96 रनों की बड़ी हार मिली थी। तब उस मैच में उनके खिलाड़ी आमिर कलीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। तभी तो आज एक बार फिर से ओमान की टीम को उसी प्रदर्शन की आस रहेगी।

Oman Cricket Team
Oman Cricket Team

ओमान की संभावित एकादश : जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद

ऐसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-

पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है। क्यूंकि यहां पर नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलती है। इसके अलावा नजरें जमने के बाद यहां पर बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है। इसके बाद बल्लेबाज यहां पर बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकता है।

Pallekele International Stadium Pitch Report
Pallekele International Stadium Pitch Report

जबकि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जाता है तो यह पिच धीमी होती जाती है और फिर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन का रहा है। जबकि यहां पर 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-

श्रीलंका मौसम विज्ञान के अनुसार आज शुक्रवार, 20 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हुए आज यहां पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि आज यहां पर हल्की बारिश होने की संभावना है। तभी तो आज के इस मैच में बारिश अपना खलल जरूर डाल सकती है।

कब और कहां देखें आप यह मैच :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version