Friday, February 20

Hockey: पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के चीफ तारिक बुगती ने होटल पेमेंट में हुई गड़बड़ी के बाद अब अपना इस्तीफा दे दिया है। लेकिन इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट पर भी 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि अभी हाल ही में पाकिस्तान की नेशनल हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। तब वहां पर उनके रहने तक की सही व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके बाद पाकिस्तानी कप्तान ने सोशल मीडिया के जरिए बदइंतजामी की पोल खोलकर रख दी थी।

तारिक बुगती ने शहबाज शरीफ को अपना इस्तीफा :-

पाकिस्तान हॉकी चीफ तारिक बुगती ने अपने देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। क्यूंकि उन्होंने बीते दिन गुरुवार को ही इस बात की पुष्टि की है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल असीम मुनीर दोनों से ऑस्ट्रेलिया में हुई घटना की पूरी जांच करने का आग्रह भी किया है।

Pakistan Hockey Federation Chief Tariq Bugti
Pakistan Hockey Federation Chief Tariq Bugti

इसके दौरान बुगती ने कहा है कि, “मैंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया है। लेकिन मैं उनसे और फील्ड मार्शल असीम मुनीर से FIH प्रो लीग के दौरान ऑस्ट्रेलिया में हुई पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करने का आग्रह भी करता हूं।”

अम्माद बट ने PHF के खिलाफ खोला था मोर्चा :-

Pakistan Hockey Team
Pakistan Hockey Team

पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन पर जमकर निशाना साधा था। उस समय उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में हालात इतने खराब थे कि एयरबीएनबी की व्यवस्था भी सिर्फ 10 दिनों के लिए की गई थी। जबकि पाकिस्तान की टीम को वहां पर 13 दिन रुकना था। तब मजबूरी में सभी खिलाड़ियों को 10 दिन बाद सस्ती जगह पर शिफ्ट होना पड़ा था। वहीं उस समय हालात इतने खराब थे कि मैच खेलने से पहले खिलाड़ियों को बर्तन तक धोने पड़े थे।

कप्तान पर लगा पाकिस्तान हॉकी को बदनाम करने का आरोप :-

इसके बाद अब पाकिस्तानी कप्तान द्वारा की गई आलोचना की उनको बड़ी भारी कीमत चुकानी पड़ी है। क्यूंकि अब PHF प्रेसिडेंट बुगती ने कप्तान पर 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं उनपर उन्होंने पाकिस्तान हॉकी को बदनाम करने का आरोप भी लगाया है।

Pakistan Hockey Team
Pakistan Hockey Team

वहीं अब तारिक बुगती का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब PHF और सरकारी PSB इस गड़बड़ी के लिए एक-दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं। इसके अलावा PHF प्रेसिडेंट ने कहा है कि PSB ने ऑस्ट्रेलिया टूर के सारे इंतजाम संभाले थे और वही इस मुसीबत के लिए जिम्मेदार है।

पाकिस्तानी कोच ने भी की इस्तीफा देने की पेशकश :-

Pakistan Hockey Team
Pakistan Hockey Team

इसके अलावा अब पाकिस्तान हॉकी टीम के प्रमुख कोच ने भी इस्तीफा देने की पेशकश की है। लेकिन उन्होंने पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के लिए कुछ हद तक अनुशासनहीनता को भी जिम्मेदार ठहराया है। इस बीच उन्होंने कहा है कि बट समेत कुछ खिलाड़ियों ने टीम के साथियों के साथ गाली-गलौज की थी। इसके चलते हुए प्रो लीग में उनके परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ा था। इसके चलते हुए पाकिस्तान की टीम अभी तक अपने सभी 8 मैच हार चुका है। इसके चलते हुए अब पाकिस्तान की टीम नौ टीमों के कॉम्पिटिशन में सबसे नीचे पायदान पर मौजूद है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version