T20 World Cup: टी-20 विश्व कप के इतिहास में अभी तक कई महान बल्लेबाजों ने अपनी शानदार पारियों के चलते अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं इस दौरान कुछ ऐसे भी बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने बार-बार अर्धशतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। तब इन दिग्गज बल्लेबाजों ने बड़े मैचों में अपनी टीम को संभालते हुए तेज शुरुआत दी थी और विरोधी गेंदबाजों पर अपना दबाव बनाया था। इस बीच आइए ऐसे में टी-20 विश्व कप के इतिहास में उन बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं।
1. विराट कोहली : 15 अर्धशतक :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। लेकिन इस समय उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके अलावा उन्होंने साल 2012 से 2024 तक विश्व कप में कुल 35 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 33 पारियों में 58.72 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 1,292 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से हमें 15 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 89 रन का रहा था। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में उन्होंने 128.81 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी भी की थी।
2. रोहित शर्मा : 12 अर्धशतक :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। लेकिन वह भी अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2007 से 2024 तक टी-20 विश्व कप में कुल 47 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 44 पारियों में खेलते हुए 12 अर्धशतक भी लगाए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 34.85 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,220 रन बनाए थे। इस बीच वह 9 बार नाबाद भी रहे थे। जबकि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा था। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में उन्होंने 133.04 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
3. डेविड वार्नर : 8 अर्धशतक :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2009 के टी 20 विश्व कप में अपना पहला मैच खेला था। जबकि इस टूर्नामेंट में वह आखिरी बार साल 2024 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

वहीं इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 41 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 41 पारियों में 8 अर्धशतक भी लगाए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 134.24 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी भी की थी। जबकि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 89 रन का रहा था।
4. क्रिस गेल : 7 अर्धशतक :-
इस सूची में चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने साल 2007 के विश्व कप में अपना पहला मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2021 के टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने कुल 33 मैचों की 31 पारियों में खेलते हुए 34.46 की बल्लेबाजी औसत और 142.75 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 965 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने कुल 2 शतक भी लगाए थे। जबकि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






