Saturday, February 7

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम और अमेरिका क्रिकेट टीम के बीच आज शनिवार, 7 फरवरी को आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच की शुरुआत आज शाम 7 बजे से होगी। इस मैच में भारतीय टीम आज अपने अभियान को जीत के साथ शुरू करना चाहेगी।

जबकि इसके दूसरी तरफ अमेरिका की टीम भी आज एक बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले आइए इस मैच का हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-11 और मौसम का हाल भी जान लेते हैं।

पिच रिपोर्ट –

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के खेलने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती जाती है। इस मैदान पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं।

Wankhede Stadium Pitch Report
Wankhede Stadium Pitch Report

क्यूंकि यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी होती है। जबकि यहां की पिच फ्लैट होती है। तभी तो यहां पर हमें हमेशा हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन रात के मुकाबलों में यहां पर ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें यहां पर अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-

indian cricket team
indian cricket team

आज शनिवार, 7 फरवरी को यहां पर मौसम बिल्कुल साफ़ रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर दिन तापमान लगभग 31°C रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान यहां पर 18 °C रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर आर्द्रता 62% और हवा की गति 17.5 किमी/घंटा रहेगी। इसके अलावा आज हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे रहेगी। इसके अलावा आज मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

टी20I में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड :-

भारतीय क्रिकेट टीम और अमेरिका क्रिकेट टीम के बीच अभी तक 1 ही टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। इसके चलते हुए आज के इस मैच में भारतीय टीम का पलड़ा ही हमें भारी नजर आ रहा है। लेकिन इससे पहले साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार इन दोनों टीमों का आमना सामना हुआ था।

USA Cricket Team
USA Cricket Team

तब उस मैच में भारतीय टीम को जीत मिली थी। इस मैच में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 110 का स्कोर बनाया था। जिसे भारत ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 50 रनों की पारी की बदौलत 18.2 ओवर में हासिल कर लिया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-

भारत की संभावित प्लेइंग 11 :- 1. अभिषेक शर्मा, 2. इशान किशन (विकेटकीपर), 3. तिलक वर्मा, 4. सूर्यकुमार यादव (C), 5. रिंकू सिंह, 6. हार्दिक पंड्या, 7. शिवम दुबे, 8. अक्षर पटेल, 9. अर्शदीप सिंह, 10. वरुण चक्रवर्ती, 11. जसप्रित बुमरा

अमेरिका की संभावित प्लेइंग 11 :- मोनांक पटेल (सी), 2. एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), 3. सैतेजा मुक्कमल्ला, 4. मिलिंद कुमार, 5. संजय कृष्णमूर्ति, 6. शुभम रंजने, 7. हरमीत सिंह, 8. शेहान जयसूर्या, 9. जसदीप सिंह, 10. शैडली वान शल्कविक, 11. अली खान

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version