Monday, February 23

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए सुपर 8 मुकाबले में 76 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद अब टीम इंडिया के लिए आगे की राह काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतना बेहद जरूरी होगा।

इस हार के बाद भारतीय टीम अब अगले मैच पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करेगी, क्योंकि अब उनके लिए सुपर 8 में हर मुकाबला एक नॉकआउट मैच की तरह है। इस समय उनका नेट रन रेट -3.80 है, जो यह साबित करती है कि उन्हें अपने अगले दोनों मुकाबले अच्छे अंतर से जीतकर नेट रन रेट बेहतर करना होगा, ताकि बराबर अंक होने की स्थिति में वह नेट रन रेट के आधार पर पॉइंट्स टेबल में कम से कम दूसरे स्थान पर रह सकें।

टीम इंडिया का T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में अगला मुकाबला जिम्बाब्बे से होगा

भारत का अगला सुपर 8 मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी 2026 को खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा और भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

चेन्नई की पिच आम तौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए इस मैच में स्पिनरों की भूमिका बेहद अहम हो सकती है। भारत के पास अनुभवी स्पिन विकल्प मौजूद हैं, जिससे टीम को फायदा मिल सकता है।

जिम्बाब्वे का पहला सुपर 8 मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा

भारत से भिड़ने से पहले जिम्बाब्वे अपना पहला सुपर 8 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 23 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा।

इस मैच का परिणाम भारत के लिए भी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इससे जिम्बाब्वे की फॉर्म और आत्मविश्वास का अंदाजा लगाया जा सकेगा। यदि जिम्बाब्वे अच्छा प्रदर्शन करता है तो भारत के लिए चुनौती और कठिन हो सकती है।

सुपर 8 में भारत का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा

जिम्बाब्वे के बाद टीम इंडिया को सुपर 8 का अपना अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला 01 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।

यह मैच सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से बेहद निर्णायक साबित हो सकता है। वेस्टइंडीज टी20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीमों में से एक मानी जाती है, इसलिए भारत को इस मुकाबले में अपने सर्वश्रेष्ठ खेल की जरूरत होगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने भारत की स्थिति कठिन जरूर बना दी है, लेकिन टूर्नामेंट में वापसी की पूरी संभावना अभी भी मौजूद है। यदि टीम इंडिया अगले दोनों मैच जीत लेती है तो सेमीफाइनल का रास्ता फिर से खुल सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version