T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बुधवार, 18 फरवरी को 36 वां मैच भारतीय क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस समय भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सुपर-8 में पहुंच चुकी है। क्यूंकि उन्होंने अपने तीनों मैच जीते हैं। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम ने अपने 3 मैचों में से एक ही जीता है। जबकि दो में उनको हार मिली है। वहीं आज भारतीय टीम अपनी उसी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
अभी तक भारतीय टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक भारत और नीदरलैंड की टीम के बीच कुल एक ही मैच खेला गया है। तब यह मैच साल 2022 में खेला गया था। उस मैच में भारतीय टीम को 56 रनों से जीत मिली थी। लेकिन आज के मैच में यह टीम टीम इंडिया को चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है।
आज इस तरह की हो सकती है भारत की टीम :-
अपने पिछले मैच में भारतीय टीम ने अपनी चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराया था। उस मैच में भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने विस्फोटक अंदाज में अर्धशतक लगाया था। तभी तो आज के इस मैच में उसने उसी तरह के प्रदर्शन की आस रहेगी।

भारत की संभावित एकादश : संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, और वरुण चक्रवर्ती।
इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज नीदरलैंड की टीम :-
अपने पिछले मैच में नीदरलैंड की टीम को अमेरिका की टीम के खिलाफ खेलते हुए 93 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में नीदरलैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। लेकिन अपनी पिछली हार को भुलाकर यह टीम आज इस मैच में टीम इंडिया को कठिन चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है।

नीदरलैंड की संभावित एकादश :- माइकल लेविट, मैक्स ओडॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैच लायन कैचेट, लोगन वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, और पॉल वैन मीकेरेन।
ऐसी रहेगी आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट :-
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।
कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 18 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
भारतीय क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







