Thursday, February 12

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज गुरुवार, 12 फरवरी को 17 वां मुकाबला नेपाल क्रिकेट टीम और इटली क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आज यह मैच ग्रुप-C का होने वाला है। वहीं अपने पहले मैच में नेपाल क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को कड़ी टक्कर दी थी।

इसके बावजूद तब उनको 4 रन से हार मिली थी। जबकि दूसरी तरफ इटली की टीम अपन पहले मैच को स्कॉटलैंड की टीम से 73 रन से हार गई थी। इसके अलावा ये दोनों टीमें इस फॉर्मेट में पहली बार ही कोई मैच खेलने वाली हैं। आइए इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

आज ऐसी हो सकती है नेपाल की प्लेइंग इलेवन :-

नेपाल क्रिकेट टीम के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहले मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके चलते हुए अब वह इस दूसरे मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे। उनके अलावा पहले मैच में लोकेश बाम से भी एक और शानदार पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि गेंदबाजी में संदीप लामिछाने भी अपना शानदार प्रदर्शन देना चाहेंगे।

nepal cricket team
nepal cricket team

नेपाल की संभावित एकादश : कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दिपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और शेर मल्ला।

ऐसी हो सकती है इटली की प्लेइंग इलेवन :-

अपने पहले मैच में इटली क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा था। क्यूंकि उस मैच में टीम के कप्तान वेन मैडसन को कंधे में चोट लगी थी। इसके चलते हुए अब वह ग्रुप मुकाबलों में भाग नहीं ले सकते हैं। इसके बाद अब ऐसे में उनकी जगह मार्कस कैंपोपियानो को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। वहीं इसके अलावा आज यह टीम कोई बदलाब नहीं करना चाहेगी।

Italy cricket team
Italy cricket team

इटली की संभावित एकादश : जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, मार्कस कैंपोपियानो, हैरी मानेन्ती, बेन मानेन्ती, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशान कलुगामागे, अली हसन और थॉमस ड्राका।

कैसी रहने वाली है आज वानखेड़े स्टेडियम की पिच :-

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के खेलने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती जाती है। इस मैदान पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं।

Wankhede Stadium Pitch Report
Wankhede Stadium Pitch Report

क्यूंकि यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी होती है। जबकि यहां की पिच फ्लैट होती है। तभी तो यहां पर हमें हमेशा हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन रात के मुकाबलों में यहां पर ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें यहां पर अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहेगा आज मुंबई का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 12 फरवरी को मुंबई में मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो ऐसे में मैच बिना किसी रूकावट के पूरा होने की उम्मीद है।

जानें कब और कहां देखें आप यह मैच :-

नेपाल क्रिकेट टीम और इटली क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी आज नजरें :-

जस्टिन मोस्का ने अपने पिछले 10 मैचों में 221 रन बनाए हैं। जबकि एंथनी मोस्का ने भी अपने पिछले 10 मैचों में 130.37 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस बीच नेपाल टीम की तरफ से कुशल भुर्तेल ने पिछले 10 मैचों में 283 रन बनाए हैं।

Sandeep Lamichhane
Sandeep Lamichhane

जबकि आसिफ शेख ने भी पिछले 9 मैचों 273 रन बनाए हैं। जबकि दूसरी तरफ गेंदबाजी में हैरी मानेन्ती ने 10 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। ठीक इसी तरह संदीप लामिछाने ने भी अपने पिछले 7 मैचों में 13 झटके हैं। वहीं आज के इस मैच में सभी की नजरें इन खिलाड़ियों पर एक बार फिर से रहने वाली हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version